Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bhagalpur News: नवगछिया में बोट से पानी में बह गए चीफ इंजीनियर, बाल-बाल बची जान; हालत हो गई थी खराब

    Updated: Sat, 24 Aug 2024 03:28 PM (IST)

    Bhagalpur News भागलपुर के नवगछिया के इस्माइलपुर में जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता पानी में डूबने से बाल-बाल बच गए। वह कटाव स्थल का जायजा लेने पहुंच ...और पढ़ें

    नवगछिया में बोट से पानी में बह गए मुख्य अभियंता (जागरण)
    नवगछिया में बोट से पानी में बह गए मुख्य अभियंता (जागरण)

    HighLights

    1. भागलपुर में नवगछिया में मुख्य अभियंता के साथ हादसा
    2. गंगा कटाव की स्थिति का जायजा लेने के दौरान पानी में बहे
    3. पानी में डूबने के बाद वह बुरी तरह घबरा गए

    संवाद सूत्र, नवगछिया(भागलपुर)। Bhagalpur News: बिहार के नवगछिया में आज जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता पानी में डूबने से बाल-बाल बच गए। दरअसल, कटाव की सूचना पर वह अचानक इस्माइलपुर से बिन्दटोली के बीच स्पर संख्या नौ पर पहुंचे थे। जमाल एनडीआरएफ टीम के साथ देखने के लिए बोट से जा रहे थे।

    स्पर संख्या नौ के नोज के समीप काफी अधिक पानी के दबाव रहने के कारण उनके बोट को पानी कहलगांव की तरफ भगा ले गया, जिससे पानी का दबाव देखकर बोट चला रहे एनडीआरएफ की टीम उन्हें फिर से वापस लाने का प्रयास किया। इसी बीच मुख्य अभियंता के मोबाइल पर फोन आया।

    मुख्य अभियंता कैसे गिरे पानी में?

    एक हाथ से जैसे ही फोन रिसीव किया, अचानक पानी के बैग में झटका आ जाने से बोट से वे फेंका गए और वे गहरे पानी में चला गए, लेकिन वे लाइफ जैकेट पहने हुए थे, जिससे डूबने से बच गए। उस पर सवार एनडीआरएफ की टीमों के द्वारा तत्काल उन्हें तैर कर फिर से वापस बोट पर ले लिया।

    नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्य अभियंता ठीक है। पानी में डूबने के कारण थोड़ी घबराहट हुई थी। वे गंगा में डूब रहे थे, लेकिन टीम के द्वारा उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। वे कटाव स्थल पर जा रहे थे, इसी बीच यह घटना हुई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें

     Flood in Bihar: बिहार में गंगा, कोसी, बागमती और गंडक नदियों का तांडव, समस्तीपुर-खगड़िया जैसे जिलों में बाढ़ जैसे हालात

    Flood in Bihar: रौद्र रूप दिखा रही गंगा के जलस्तर में आई भारी कमी, गंडक व बागमती नदियों का तांडव अब भी जारी