Bihar Politics: नीतीश कुमार की जदयू में बड़ा बदलाव, भागलपुर में अल्पसंख्यक नेतृत्व को दी अहम जिम्मेदारी
भागलपुर महानगर जदयू कार्यालय में हुई बैठक में संगठनात्मक बदलाव हुआ। मोहम्मद शमीम रिजवी उर्फ प्रिंस खान प्रधान महासचिव और परवेज खान उपाध्यक्ष बने। जिला ...और पढ़ें

HighLights
- जदयू में संगठनात्मक बदलाव के संकेत
- शमीम रिजवी बने प्रधान महासचिव
- अल्पसंख्यक समाज में पकड़ मजबूत करने का लक्ष्य
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से करेगा शक्ति प्रदर्शन
एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से विधानसभा चुनाव के पहले शक्ति प्रदर्शन करेगा। 19 सितंबर को नाथनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर सहित कई मंत्री हिस्सा लेंगे।
20 सितंबर को भागलपुर विधानसभा अंतर्गत लाजपत पार्क में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा और 23 सितंबर को कहलगांव विधानसभा अंतर्गत शारदा पाठशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।
भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के लाजपत पार्क में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, मंत्री नीतीश मिश्रा, सुमित कुमार सिंह सहित कई मंत्री, विधायक आदि शामिल होंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर गोशाला में एनडीए की बैठक हुई।
खबरें और भी
बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के साथ योजनाओं का लाभ लेने वालों को भी शामिल किया जाएगा। सम्मेलन के माध्यम से एनडीए विधानसभा चुनाव की तैयाशी शुरू कर देगी।
भाजपा के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए से जुड़े पांचों दलों के नेता शामिल होंगे। सभी दलों की ओर से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को बुलाया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हर बूथ के कार्यकर्ता कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में जीत के मूलमंत्र को बताया जाएगा।