Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर प्रमंडल की 8 पिंक बसों में मात्र ₹5 में मिलेगा सेनेटरी पैड; सफर के दौरान मनाली चौक पर कार से टकराई बस

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 09:08 PM (IST)

    भागलपुर प्रमंडल की सभी आठ पिंक बसों में महिला यात्रियों के लिए अब मात्र पांच रुपये में सेनेटरी पैड उपलब्ध होंगे। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की इस पहल ...और पढ़ें

    Bhagalpur Pink Bus: भागलपुर की 8 पिंक बसों में मात्र ₹5 में मिलेगा सेनेटरी पैड। सफर बनेगा आसान।

    Bhagalpur Pink Bus: भागलपुर की 8 पिंक बसों में मात्र ₹5 में मिलेगा सेनेटरी पैड। सफर बनेगा आसान।

    HighLights

    1. भागलपुर की 8 पिंक बसों में सेनेटरी पैड सुविधा।

    2. महिला यात्रियों को मात्र ₹5 में मिलेगा उच्च गुणवत्ता का पैड।

    3. माहवारी स्वच्छता और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने की पहल।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर प्रमंडल में यात्रा करने वाली महिला यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब पिंक बसों में सफर के दौरान महिलाओं को माहवारी (पीरियड्स) के समय होने वाली असुविधा से परेशान नहीं होना पड़ेगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने प्रमंडल की सभी आठ पिंक बसों में मात्र पांच रुपये में उच्च गुणवत्ता का सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की विशेष व्यवस्था शुरू की है।

    बसों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई

    इसके लिए सभी पिंक बसों में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई गई है। अब यदि किसी महिला यात्री को सफर के दौरान अचानक सेनेटरी पैड की आवश्यकता महसूस होती है, तो वे बस के परिचालक (कंडक्टर) या निर्धारित महिला सहायक से संपर्क कर नकद अथवा डिजिटल (UPI/ऑनलाइन) भुगतान कर आसानी से पैड प्राप्त कर सकती हैं। इस पहल से महिलाओं को रास्ते में मेडिकल स्टोर खोजने की झंझट से मुक्ति मिलेगी और वे बिना झिझक अपनी जरूरत पूरी कर सकेंगी।

    • बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की पहल: पिंक बसों में लगाई गई मशीन

    • ₹5 में नकद या ऑनलाइन भुगतान कर लें पैड

    • महिला यात्रियों को अब मेडिकल स्टोर ढूंढने की जरूरत नहीं

    • सोमवार को मनाली चौक पर कार व बस में हुई टक्कर

    सफर को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का प्रयास

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (भागलपुर) के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि प्रमंडल की सभी आठों पिंक बसों में यह सुविधा तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में माहवारी स्वच्छता (Menstrual Hygiene) के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके सफर को अधिक सुरक्षित, सहज व सुविधाजनक बनाना है।

    मनाली चौक पर कार से टकराई पिंक बस

    इधर, सोमवार को शहर के मनाली चौक पर एक पिंक बस और कार के बीच हल्की टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर थोड़ी देर के लिए दोनों चालकों के बीच विवाद और बहस की स्थिति बन गई। हालांकि, सड़क पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया, जिसके बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।

    खबरें और भी