Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में बांका के इंस्पेक्टर की पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जिम ट्रेनर को कमरे में बंद कर पाइप से पीटा

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:55 PM (IST)

    भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड जिम में बांका के रजौन थानाध्यक्ष की पत्नी और दो सहयोगियों ने जिम ट्रेनर आकाश दीप को बेरहमी से पीटा। मारपीट के बाद आरोपियों न ...और पढ़ें

    भागलपुर में बांका के इंस्पेक्टर की पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जिम ट्रेनर को कमरे में बंद कर पाइप से पीटा

    भागलपुर में बांका के इंस्पेक्टर की पत्नी का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जिम ट्रेनर को कमरे में बंद कर पाइप से पीटा

    HighLights

    1. जिम ट्रेनर आकाश दीप को बेरहमी से पीटा गया।

    2. थानाध्यक्ष की पत्नी स्नेहा कुमारी पर मारपीट का आरोप।

    3. आरोपियों ने जिम संचालक को जान से मारने की धमकी दी।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। सैंडिस कंपाउंड स्थित जिम सेंटर में गुरुवार को बांका के रजौन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर महेश कुमार की पत्नी स्नेहा कुमारी अपने दो सहयोगियों के साथ पहुंचकर जमकर उत्पात मचाया। जिम ट्रेनर आकाश दीप के साथ गाली-गलौज कर उसे जिम के कार्यालय कक्ष में बंद कर पाइप स्टीक और लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर दिया।

    मारपीट कर तीनों वहां से निकल कर भाग निकले। जाते समय कहा कि यदि कोई थाना-पुलिस किया तो जान से मार देंगे।

    WhatsApp Image 2026-08-07 at 8.26.30 PM

    घटना के बाबत जख्मी आकाश दीप ने तिलकामांझी थाने में केस दर्ज कराते हुए इंस्पेक्टर महेश कुमार की पत्नी स्नेहा कुमारी, विवेक कुमार और मुकी मियां के विरुद्ध नामजद केस दर्ज करा दिया है। तिलकामांझी थाने की पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

    जिम संचालक की तरफ से तिलकामांझी थाने में घटना से जुड़ी सीसी कैमरे में कैद वीडियो फुटेज भी उपलब्ध करा दिया।

    इधर, केस दर्ज होने की जानकारी पर शुक्रवार को सैंडिस कंपाउंड की व्यवस्था संभाल रही सेन एंड पंडित वाेल्टेज कंट्रोल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वजीत कुमार सिंह को जान से मारने की धमकी आरोपितों ने जान से मार डालने की धमकी दे दी है।

    स्नेहा और विवेक ने दी धमकी... केस दर्ज कराकर तूने अच्छा नहीं किया

    इंस्पेक्टर महेश कुमार की पत्नी स्नेहा कुमारी और विवेक कुमार ने केस दर्ज हो जाने की जानकारी पर जिम ट्रेनर आकाश दीप और प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वजीत कुमार सिंह को जान से मार देने की धमकी दे डाली है।

    खबरें और भी

    तिलकामांझी थाने में आकाश दीप की तरफ से बेरहमी से मारपीट कर जख्मी कर देने मामले में स्नेहा कुमारी, विवेक कुमार और मुकी मियां के विरुद्ध नामजद केस दर्ज कराए जाने के बाद मिली धमकी की बाबत भी विश्वजीत कुमार सिंह ने तिलकामांझी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दिया है।

    WhatsApp Image 2026-08-07 at 8.26.31 PM

    शिकायत में प्रोजेक्ट मैनेजर ने पुलिस को जानकारी दी है कि बीते चार महीने से तीनों ने जिम में आतंक मचा रखा है। बिना एडमिशन फीस के जिम के अंदर प्रवेश कर जिम करना और मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाने से जिम सेंटर में आने वाले भी भयभीत रहने लगे हैं।

    प्रोजेक्ट मैनेजर विश्वजीत कुमार सिंह ने घटना की जानकारी आईजी विवेक कुमार, जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय, एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी अतुलेश झा को भी दे दी है।

    तीनों खुद को बताते थे पुलिसकर्मी

    स्नेहा कुमारी, विवेक कुमार और मुकी मियां खुद को पुलिसकर्मी बताते थे, इसलिए आरंभ में उनकी गलतियों को नजरअंदाज किया करते थे। छह अस्त 2026 को तीनों ने एडमिशन फी मांगने पर आग बबूल हो जान मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिम में अफरातफरी मच गई। स्टाफ भागने लगे।