Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगले 24 घंटे में बंगाल की खाड़ी में बनेगा निम्न दबाव; भागलपुर में बारिश व वज्रपात का अलर्ट, आज संभलकर रहें

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:15 AM (IST)

    भागलपुर और आसपास के इलाकों में मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं, जिससे हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का ...और पढ़ें

    मौसम विभाग की चेतावनी: खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न रुकें, सुरक्षित स्थानों पर रहें।

    मौसम विभाग की चेतावनी: खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न रुकें, सुरक्षित स्थानों पर रहें।

    HighLights

    1. भागलपुर में हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की संभावना।

    2. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

    3. अगले 24-48 घंटों तक मौसम सुहाना रहेगा, बारिश जारी।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर और इसके आसपास के इलाकों में मानसूनी गतिविधियां एक बार फिर से जोर पकड़ रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार को जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर मेघगर्जन (बिजली कड़कने) के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

    मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, जलभराव वाले क्षेत्रों और ऊंचे पेड़ों के नीचे रुकने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

    बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र

    मौसम केंद्र भागलपुर के वैज्ञानिक अनुपम नाहर ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ गंगानगर, दिल्ली, हमीरपुर, रांची और दीघा से होते हुए पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके अलावा दक्षिण गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है।

    इन मौसमी प्रणालियों के संयुक्त असर से अगले 24 घंटों के भीतर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव (Low Pressure) का क्षेत्र बनने के पूरे आसार हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और झारखंड के ऊपर बने सिस्टम से भागलपुर और आसपास के इलाकों में पर्याप्त नमी आ रही है, जिससे संवहनीय गतिविधियों और बारिश में बढ़ोतरी होगी।

    तापमान में गिरावट से मिली राहत, जानें पिछले 24 घंटे का हाल

    बीते दिन हुई रुक-रुककर हल्की बारिश से लोगों को भीषण उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग द्वारा दर्ज आंकड़ों के अनुसार:

    • अधिकतम तापमान: 31.7 डिग्री सेल्सियस

    • न्यूनतम तापमान: 27.0 डिग्री सेल्सियस

    • कुल वर्षा: 9 मिलीमीटर

    • सापेक्षिक आर्द्रता: सुबह 81% और शाम को 72%

    • हवा की गति: दक्षिण-पूर्वी दिशा से औसतन 4 किमी प्रति घंटे

    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार लगातार बनी इस मानसूनी सक्रियता के कारण अगले 24 से 48 घंटों तक भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहाना बना रहेगा तथा रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा।

    खबरें और भी