Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bhagalpur Rain Forecast: भागलपुर में 5-6 जुलाई को अच्छी बारिश के आसार, उमस से मिलेगी राहत

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 02:02 PM (IST)

    भागलपुर में 5 और 6 जुलाई को अच्छी बारिश की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से ...और पढ़ें

    भागलपुर में 5-6 जुलाई को अच्छी बारिश के आसार, उमस से मिलेगी राहत (AI Generated Image)

    भागलपुर में 5-6 जुलाई को अच्छी बारिश के आसार, उमस से मिलेगी राहत (AI Generated Image)

    HighLights

    1. भागलपुर में 5 और 6 जुलाई को अच्छी बारिश के आसार।

    2. बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत होने से वर्षा।

    3. उमस भरी गर्मी से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। भागलपुर में 5 और 6 जुलाई को अच्छी बारिश (Bhagalpur Rain Forecast) के आसार हैं। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने से जिले में वर्षा गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है।

    गुरुवार को दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच उमस बनी रही। हालांकि, नाथनगर इलाके में तीन बार हल्की बारिश हुई, जबकि शहर से सटे इलाकों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बूंदाबांदी दर्ज की गई।

    मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तथा उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र विकसित हुआ है।

    इससे जुड़ा तंत्र समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर तक फैला है और अगले दो-तीन दिनों में इसके और मजबूत होने की संभावना है।

    दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। वहीं, मौसमी ट्रफ उत्तर-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इन प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से बिहार समेत पूर्वी क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियां बढ़ने के संकेत हैं।

    गुरुवार को भागलपुर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 77 प्रतिशत रही। सुबह 8:30 बजे तक एक मिलीमीटर और शाम 5:30 बजे तक 0.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather Update: जून के बाद अब जुलाई में भी मानसून की बेरुखी, सामान्य से कम होगी बारिश; सताएगी उमस भरी गर्मी

    खबरें और भी