Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अजगैवीनाथ धाम में हाईटेक होगी सुरक्षा व्यवस्था: मेला क्षेत्र में खुलेंगे 16 थाने, 'बोल बम' वेश में तैनात रहेगी पुलिस

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 10:11 AM (GMT+05:30)

    डीएम और एसएसपी ने अजगैवीनाथ धाम में श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा लिया, जिसमें सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। ...और पढ़ें

    व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची डीडीसी सहित डीएम अलंकृता पांडेय

    व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची डीडीसी सहित डीएम अलंकृता पांडेय

    HighLights

    1. डीएम-एसएसपी ने अजगैवीनाथ धाम में तैयारियों का निरीक्षण किया।

    2. मेला क्षेत्र में 15-16 अस्थायी पुलिस थाने खुलेंगे।

    3. कांवरिया वेश में भी पुलिस बल की तैनाती होगी।

    संवाद सूत्र, अजगैवीनाथ धाम। श्रावणी मेला के उद्घाटन में महज पांच दिन शेष रह गया है। कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो इसे लेकर डीडीसी सहित डीएम अलंकृता पांडेय लगातार जिला में समीक्षा बैठक और मेला क्षेत्र का अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर रही हैं।

    जिला प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्था का जायजा लेने गुरुवार को डीएम एवं एसएसपी प्रमोद कुमार यादव अपने अधीनस्थों के साथ अजगैवीनाथ धाम पहुंचे। यहां नमामि गंगे घाट पर उद्घाटन स्थल व पंडाल के अलावा गंगा घाटों में की गई बैरिकेडिंग सहित नमामि गंगे घाट के सामने बन रहे पार्किंग व जर्मन हैंगर टेंट सिटी का निरीक्षण किया।

    मौके पर मौजूद अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए। यहां से डीएम अधीनस्थ अधिकारियों के साथ अजगैवीनाथ मंदिर पहुंचीं जहां निर्देशानुसार लगाए गए अरघा एवं परिक्रमा पथ का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दीं।

    तैयारी का करीब-करीब 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण

    निरीक्षण के दौरान पार्वती मंदिर जाने वाले क्षतिग्रस्त लोहे के पैदल पुल का बारीकी से निरीक्षण कर उसे अविलंब बैरिकेडिंग कर रास्ता अवरुद्ध एवं वैकल्पिक रास्ते से पार्वती मंदिर में प्रवेश एवं निकास की नई व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया।

    डीएम ने बताया कि इस वर्ष कांवड़ियों को पहले से बेहतर सुविधा प्राप्त हो इसके लिए लगातार जिला प्रशासन की ओर से पहल की जा रही है। गंगा घाट पर की गई बैरिकेडिंग में जाली लगाई गई है, जिससे गंगा घाटों पर स्नान करने वालों की सुरक्षा बढ़ गई है।

    खबरें और भी

    साथ ही रात में भी एसडीआरएफ व गोताखोर की टीम नौका पर तैनात रहेगी। लगभग सभी विभाग का 80% कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष कार्य को समय सीमा के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति रहेगी। शहर के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।

    श्रावणी मेला में हाईटेक रहेगी सुरक्षा व्यवस्था : एसएसपी

    एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मेला को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। मेला में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए संपूर्ण मेला क्षेत्र में 15 से 16 सहायक थाना बनाए जा रहे हैं।

    साथ ही यातायात सुविधा के लिए ट्रैफिक थाने भी खोले जाएंगे। 26 जुलाई से अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी। एसएसपी ने बताया कि त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

    मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे असामाजिक तत्वों एवं चोर-उचक्कों पर पैनी नजर रहेगी। मेला क्षेत्र में सादे लिवास के साथ-साथ बोल बम वेश में भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेले में 200 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान, 292 कैमरों से DDU जंक्शन पर रहेगी नजर

    यह भी पढ़ें- सिवान में श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर: महेंद्रनाथ धाम मार्ग पर होगी विशेष व्यवस्था, हर पोल पर लगेगी लाइट