विक्रमशिला सेतु के मलबे के पास लाश मिलने से हड़कंप, जांच में सामने आई सुसाइड का बात
भागलपुर में बरारी पुल घाट से गंगा में कूदे युवक अमित शर्मा का शव 44 घंटे बाद विक्रमशिला पुल के मलबे के पास मिला। मानसिक बीमारी से जूझ रहे अमित की पहचा ...और पढ़ें

मानसिक बीमारी के चलते आत्महत्या। सांकेतिक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भागलपुर। बरारी पुल घाट के पास चलती नाव से गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का शव 44 घंटे बाद शनिवार सुबह बरामद कर लिया गया। शव विक्रमशिला पुल के टूटे हिस्से के गिरे मलबे के पास मिला।
शुरुआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी, लेकिन पुलिस द्वारा इंटरनेट मीडिया पर तस्वीर साझा किए जाने के बाद उसकी शिनाख्त सुरखीकल निवासी स्व. संत प्रसाद शर्मा के अमित शर्मा (37) के रूप में की।
शनिवार सुबह करीब 5:45 बजे सबसे पहले आपदा मित्र अमित कुमार की नजर गंगा में उपलाते शव पर पड़ी। सूचना मिलने पर नाव एंबुलेंस के नाविक मिर्जापुर निवासी बहादुर मंडल ने अपनी नाव से शव को किनारे तक पहुंचाया।
युवक ने लाल रंग की शर्ट और लोअर पहन रखा था। उसकी जेब से खैनी रखने का डिब्बा और 100 रुपये बरामद हुए। शव को किनारे लाने के दौरान उसके हाथ में सोने की अंगूठी भी मिली।
सोशल मीडिया से हुई पहचान
शव मिलने की सूचना पर घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब आधे घंटे बाद बरारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि, शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजने के लिए वाहन की व्यवस्था को लेकर कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।
बरारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि विभिन्न इंटरनेट मीडिया ग्रुप में तस्वीर साझा करने के बाद मृतक के भाई और भाभी ने उसकी पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।
इधर, एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कुमार नीलू ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे युवक ने नाव से गंगा में छलांग लगाई थी। इसके बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। शनिवार को शव मिलने के बाद टीम ने बरारी थाने को सौंप दिया।
पत्नी नर्स, खुद दवा दुकान में करता था काम
मृतक के भाई मुकेश शर्मा ने बताया कि अमित लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था। उसका इलाज चल रहा था। वह पहले भी कई बार बिना बताए घर छोड़कर जा चुका था।
खबरें और भी
दो बार वह दिल्ली में रिश्तेदारों के यहां पहुंच गया था। इस बार घर से निकलते समय अपना मोबाइल भी छोड़ गया था। वह विवाहित था और एक दवा दुकान में काम करता था। उसकी पत्नी एक निजी क्लिनिक में नर्स के रूप में कार्यरत है। उसकी कोई संतान नहीं है।