Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय रेल अपडेट : अयोध्या जाने वाली फरक्का का बढ़ा ठहराव समय; असम बाढ़ के कारण कई ट्रेनों पर संशय, शेड्यूल चेक करें

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 06:59 AM (IST)

    असम में भीषण बाढ़ के कारण पूर्वोत्तर की कई ट्रेनें रद्द हो गई हैं, जबकि भागलपुर से असम जाने वाली दो ट्रेनों पर संशय बना हुआ है। वहीं, अयोध्या जाने वाल ...और पढ़ें

    भागलपुर: रामलला के दर्शनार्थियों की बढ़ी सुविधा, फरक्का एक्सप्रेस का बढ़ा समय; असम बाढ़ के चलते कई ट्रेनें रद

    भागलपुर: रामलला के दर्शनार्थियों की बढ़ी सुविधा, फरक्का एक्सप्रेस का बढ़ा समय; असम बाढ़ के चलते कई ट्रेनें रद

    HighLights

    1. असम बाढ़ से पूर्वोत्तर की कई ट्रेनें रद्द।

    2. भागलपुर से अयोध्या जाने वाली फरक्का का ठहराव बढ़ा।

    3. परीक्षा स्पेशल ट्रेनें समय पर चलीं, भीड़ सामान्य।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। असम में आई भीषण बाढ़ और कई रेलखंडों पर जलभराव के कारण पूर्वोत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनों के परिचालन पर गहरा असर पड़ा है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे और कटिहार मंडल के अंतर्गत असम की तरफ चलने वाली आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को एहतियातन रद कर दिया गया है।

    भागलपुर रेलवे स्टेशन होकर असम जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनों के परिचालन को लेकर भी फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है। मामले में जानकारी देते हुए भागलपुर के स्टेशन अधीक्षक विनय प्रकाश ने बताया कि असम बाढ़ के हालात पर रेलवे मुख्यालय स्तर से लगातार पैनी नजर रखी जा रही है।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी तक भागलपुर रूट से असम की ओर चलने वाली इन दो ट्रेनों को रद या डायवर्ट करने के संबंध में मुख्यालय से कोई नया दिशा-निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल ट्रेनें अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही संचालित हो रही हैं, लेकिन यात्रियों को यात्रा से पूर्व स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।

    अयोध्या जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस का बढ़ा ठहराव समय

    दूसरी ओर, भागलपुर से होकर अयोध्या धाम जाने वाले राम भक्तों और दैनिक रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने भागलपुर होकर गुजरने वाली फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव समय (Halting Time) में बढ़ोतरी कर दी है।

    खबरें और भी

    उल्लेखनीय है कि सप्ताह में चार दिन (रविवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार) यह ट्रेन भागलपुर होकर अयोध्या धाम के लिए रवाना होती है। पिछले वर्ष अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लोकार्पण के बाद से ही भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों से रामलला विराजमान के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ था।

    इसके बाद से ही स्थानीय यात्रियों और विभिन्न संगठनों द्वारा स्टेशन पर इसके ठहराव समय को बढ़ाने की मांग की जा रही थी। अब ठहराव समय बढ़ने से यात्रियों को डिब्बों में चढ़ने-उतरने और सामान रखने में काफी सहूलियत होगी।

    समय पर रवाना हुईं परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

    इधर, आरआरबी (RRB) परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों का परिचालन मंगलवार को पूरी तरह समयबद्ध रहा। रांची से सबौर के बीच चलने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन दोपहर 12 बजे सबौर पहुंची और फिर 12:10 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

    डिब्बों में दिखी सामान्य भीड़

    इसी तरह, शाम 7:30 बजे भागलपुर से किऊल के लिए चलने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित समय पर प्लेटफॉर्म से खुली। पिछले दिनों स्टेशन पर दिखी भारी गहमागहमी के विपरीत मंगलवार को इन दोनों विशेष ट्रेनों में परीक्षार्थियों व अन्य यात्रियों की भीड़ बिल्कुल सामान्य दर्ज की गई। भागलपुर से किऊल जाने वाली परीक्षा स्पेशल ट्रेन की अधिकांश बोगियां खाली ही रहीं, जिससे रेल प्रशासन और आम यात्रियों दोनों ने राहत की सांस ली।