भागलपुर में सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से सास-दामाद की मौत
भागलपुर के लोदीपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सास और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
HighLights
भागलपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर।
हादसे में सास मोमिना और दामाद अफरोज की मौत।
अफरोज की पत्नी शाहिना खातून की हालत गंभीर।
संवाद सूत्र, गोराडीह। लोदीपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर कोतवाली सड़क पर जमसी लोहा पुल के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने के बाद सास और दामाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
तीसरे अफरोज की पत्नी शाहिना खातून की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना 3:00 बजे आसपास की है। दोनों मृतकों में पिथना गांव निवासी मोहम्मद शमसुद्दीन उर्फ बुद्धू के पुत्र 32 वर्षीय अफरोज और मोहम्मद बुनिया की पत्नी 55 वर्षीय मोमिना शामिल है।
शाहिना का इलाज मायागंज अस्पताल में कराया जा है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना उस वक्त घट गई। जब अपाचे बाइक पर सवार होकर पति-पत्नी और सास भागलपुर की तरफ जा रहा था।
अफरोज बाइक चला रहा था। बीमार मोमिना को संभाल कर बेटी साहीना पीछे बैठी थी। अपनी बीमार सास मोमिनो को वायरल फीवर की इलाज के लिए अफरोज डॉक्टर के यहां जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने बाइक सवार सास-दामाद और बेटी को कुचल दिया।
जिससे घटनास्थल पर ही सास मोमिना और दामाद अफरोज की मौत हो गई। अपाचे बाइक सड़क किनारे गिर गई और ट्रक के पहिए के नीचे अफरोज और उसकी सास मोमिना और सहीना खातून आ गई।
काफी रक्तस्राव होने के बाद मोमिना और अफरोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस की सहायता से शाहिना को अस्पताल ले जाया गया।
लोगों ने किया सड़क जाम
मोमिना का शव पोस्टमार्टम के बाद पिथना गांव पहुंचने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इसके बाद कुछ देर तक आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया।
हालांकि प्रशिक्षु डीएसपी प्रेरणा सिंह ने तुरंत ही ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम को खत्म करवा दिया। उधर घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि, चालक मौके से भाग गया।
अफरोज गांव में ही एक छोटा सा किराना का दुकान चलाता था। उसके चार बेटी और तीन बेटे हैं। पूरे परिवार का भरण पोषण दुकान चलाकर करता था।
प्रशिक्षु डीएसपी सह लोदीपुर थाना अध्यक्ष प्रेरणा सिंह ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत स्वजनों को सौंप दिया गया है, मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बुलेट, सेना के जवान सहित 3 की मौत