Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर: गंगा पार करना होगा आसान, आज से शुरू होगी जलयान सेवा; यात्रियों और वाहनों को मिलेगी बड़ी राहत

    Updated: Fri, 29 May 2026 06:29 AM (IST)

    भागलपुर में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार से बरारी बियाडा घाट से नवगछिया के जाह्नवी चौक तक जल परिवहन सेवा शुरू हो रही है। ...और पढ़ें

    भागलपुर में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार से बरारी बियाडा घाट से नवगछिया के जाह्नवी चौक तक जल परिवहन सेवा शुरू हो रही है। इमेज एआई

    भागलपुर में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार से बरारी बियाडा घाट से नवगछिया के जाह्नवी चौक तक जल परिवहन सेवा शुरू हो रही है। इमेज एआई

    HighLights

    1. बरारी से नवगछिया तक जल परिवहन सेवा का शुभारंभ।

    2. यात्रियों और छोटे-बड़े वाहनों के लिए सुविधा उपलब्ध।

    3. विक्रमशिला सेतु पर यातायात दबाव कम करने में सहायक।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। लंबे इंतजार के बाद भागलपुरवासियों को शुक्रवार से जल परिवहन की नई सौगात मिलेगी। राष्ट्रीय जलमार्ग-1 के तहत बरारी बियाडा घाट से नवगछिया के जाह्नवी चौक गंगा घाट तक फेरी और मालवाहक जलयान सेवा का शुभारंभ होगा। 

    इससे यात्रियों के साथ छोटे-बड़े वाहनों के आवागमन को भी नई गति मिलेगी। जिला प्रशासन के सहयोग से कंपनी ने गंगा घाट तक पहुंच मार्ग का निर्माण पूरा कर लिया है। शुक्रवार सुबह से एक रो-रो वेसल और दो यात्री जलयान का परिचालन होगा। इससे गंगा पार करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    जिलाधिकारी और जिला परिषद अध्यक्ष रहेंगे मौजूद

    सेवा का औपचारिक शुभारंभ शुक्रवार सुबह 10 बजे बरारी बियाडा घाट पर होगा। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल उपस्थित रहेंगे। समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यवसायी और स्थानीय लोग शामिल होंगे।

    आयोजकों के अनुसार यह पहल अंतर्देशीय जल संपर्क को मजबूत करने, परिवहन को सुगम और प्रभावी बनाने तथा क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने की दिशा में अहम कदम है।विक्रमशिला सेतु पर बढ़ते यातायात दबाव और हाल की तकनीकी समस्याओं के बीच यह सेवा आम लोगों के लिए वैकल्पिक और सुविधाजनक माध्यम बनेगी।

    खबरें और भी

    कार्यक्रम का आयोजन जिरिया प्राइवेट लिमिटेड कर रहा है। कंपनी निदेशक इंजीनियर राजशेखर ने बताया कि जरूरत के अनुसार जहाजों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रिटायरिंग रूम की व्यवस्था निजी एजेंसी को लीज पर, यात्रियों की जेब पर बढ़ सकता है बोझ