Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में मौसम का यू-टर्न: 11°C गिरा पारा, अब आगे क्या होगा, कब निकलेगी धूप? जानें IMD अपडेट

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 10:51 AM (IST)

    भागलपुर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार शाम से शनिवार तक 67.3 मिमी बारिश हुई, जिससे तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और गर्मी से राहत म ...और पढ़ें

    भागलपुर में 67mm बारिश से बदला मौसम

    भागलपुर में 67mm बारिश से बदला मौसम

    HighLights

    1. भागलपुर में 24 घंटे में 67.3 मिमी वर्षा दर्ज।

    2. तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट आई।

    3. गेहूं, मक्का और आम के मंजर को नुकसान।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार देर शाम शुरू हुई बारिश शनिवार तक जारी रही। 24 घंटे में 67.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो इस सीजन की अब तक की सबसे तेज बारिश रही। लगातार हुई बारिश से सूखी धरती को राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। बारिश के साथ चली उत्तर-पश्चिमी हवा ने तापमान में भारी गिरावट ला दी। लोगों को अचानक गर्मी से राहत मिली और वातावरण में ठंडक घुल गई।

    तापमान में 11 डिग्री की गिरावट

    बारिश और हवा के संयुक्त प्रभाव से अधिकतम तापमान में करीब 11 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान शनिवार को घटकर 21.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21.8 से गिरकर 17.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। दिनभर बादलों की घनी चादर छाई रही और सूर्य के दर्शन नहीं हुए, जिससे हल्की ठंड का एहसास होने लगा। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली है।

    खेती पर दोहरा असर

    तेज हवा और मूसलाधार बारिश का असर खेती-बाड़ी पर भी पड़ा है। गंगा के दियरा क्षेत्रों में गेहूं और मक्का की फसलें जमीन पर बिछ गईं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। खासकर पक चुकी गेहूं की फसल को अधिक नुकसान हुआ है। वहीं आम के बागानों में भी मंजर झरने से बागवानों को नुकसान झेलना पड़ा है। हाल ही में किए गए दवा छिड़काव का असर भी बारिश से कम हो गया है।

    खास बातें

    • 24 घंटे में 67.3 मिलीमीटर हुई वर्षा, आज दोपहर बाद मिलेगी राहत
    • तेज बारिश से गेहूं-मक्का की फसल और आम के मंजर को पहुंचा नुकसान
    • पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण बदला जिले की मौसम का मिजाज
    • सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने और बादलों की घनी चादर के कारण ठंड का हुआ एहसास
    • आज सुबह भी हो सकती है हल्की वर्षा, उसके बाद धूप निकलने के आसार
    • यह वर्षा सब्जियों और देर से बोए गए गेहूं के लिए लाभकारी, पकी फसलों के लिए नुकसानदेह
    • 11 डिग्री सेल्सियस गिरा शहर का अधिकतम तापमान बारिश और उत्तर-पश्चिमी हवा के प्रभाव की वजह से
    • 32.7 डिग्री सेल्सियस था शुक्रवार को तापमान, शनिवार को लुढ़ककर 21.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया

    कुछ फसलों के लिए फायदेमंद बारिश

    विशेषज्ञों के अनुसार, यह बारिश सब्जियों और देर से बोए गए गेहूं के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। मिट्टी में नमी बढ़ने से इन फसलों की वृद्धि में मदद मिलेगी। हालांकि जिन फसलों की कटाई का समय नजदीक था, उनके लिए यह बारिश नुकसानदेह साबित हो रही है।

    खबरें और भी

    सोमवार-मंगलवार का मौसम पूर्वानुमान

    मौसम विभाग के अनुसार, रविवार दोपहर बाद से मौसम में सुधार शुरू हो जाएगा। सोमवार को आसमान आंशिक रूप से साफ रहने और धूप निकलने के आसार हैं। हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। मंगलवार को मौसम और साफ होगा। दिन में अच्छी धूप निकलेगी और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी रह सकती है। कुल मिलाकर, अगले दो दिनों में बारिश से राहत मिलने और मौसम के सामान्य होने की उम्मीद है।