Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित छात्रावास, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:54 PM (IST)

    भागलपुर में कामकाजी महिलाओं के लिए आदमपुर स्थित छात्रावास उद्घाटन के लिए तैयार है, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। यह छात्रावास सुरक्षित और स ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड फोटो

    एआई जनरेटेड फोटो

    HighLights

    1. आदमपुर में कामकाजी महिला छात्रावास उद्घाटन को तैयार।

    2. इच्छुक महिलाओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू।

    3. मासिक आय 75 हजार तक वाली महिलाएं पात्र।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण पहल की है। महिला विकास निगम एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आदमपुर स्थित कामकाजी महिला छात्रावास अब उद्घाटन के अंतिम चरण में पहुंच गया है। औपचारिक उद्घाटन से पहले ही इच्छुक महिलाओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    जिला प्रशासन के अनुसार, छात्रावास आदमपुर में यूको बैंक के नीचे स्थित है। आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए क्यूआर/बारकोड स्कैनर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है। छात्रावास के कमरों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।

    ऐसे में पात्र महिलाओं से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है। इस छात्रावास में वे सभी कामकाजी महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनकी मासिक आय 75 हजार रुपये या उससे कम है। छात्रावास में सुरक्षित, स्वच्छ और आवश्यक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि नौकरीपेशा महिलाओं को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

    इससे दूसरे शहर या दूरदराज के क्षेत्रों से भागलपुर में कार्य करने आने वाली महिलाओं को भी काफी सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकती हैं।

    यदि किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो तो जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आइसीडीएस) कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर की जर्जर सड़कें होंगी चकाचक, 300 करोड़ से 283 किमी का होगा कायाकल्प

    खबरें और भी