गंगा जलमार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, भागलपुर के बाबूपुर घाट पर 3-4 दिनों में शुरू होगी कार्गो सेवा
भागलपुर के बाबूपुर गंगा घाट पर जलमार्ग आधारित माल परिवहन सेवा शुरू होने की तैयारी अंतिम चरण में है, जिससे गंगा नदी पर व्यापारिक गतिविधियां फिर से तेज ...और पढ़ें
-1778852618564_m.webp)
जल्द शुरू होगी कार्गो सेवा। (AI Generated Image)
HighLights
बाबूपुर घाट पर माल परिवहन सेवा की तैयारी अंतिम चरण में।
दो मालवाहक जलयान घाट पर पहुंचे, निर्माण कार्य जारी।
सड़क अतिक्रमण और बिजली के खंभे बने बड़ी बाधा।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। गंगा की धारा पर एक बार फिर व्यापारिक चहल-पहल लौटने लगी है। सबौर के बाबूपुर गंगा घाट पर जलमार्ग आधारित माल परिवहन सेवा आरंभ करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच गई है।
घाट पर दो मालवाहक जलयान पहुंच चुके हैं, जबकि एप्रोच पथ और प्लेटफार्म निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। बाबूपुर मोड़ से गंगा घाट तक भारी मालवाहक ट्रकों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है।
बिजली के खंभे बने बाधा
हालांकि, मार्ग में अतिक्रमण, संकरी सड़क और बिजली के खंभे बड़ी बाधा बने हुए हैं। जहाज संचालन से जुड़ी कंपनी ने इस समस्या को लेकर सदर एसडीएम और सबौर थाना प्रशासन से सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है, लेकिन अब तक प्रशासनिक स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उधर, नवगछिया के महादेवपुर घाट के समीप भी एप्रोच पथ निर्माण तेजी से चल रहा है। वहां मुख्य सड़क घाट से काफी दूर होने के कारण कंपनी ने निजी जमीन लीज पर लेकर मजबूत संपर्क पथ तैयार करना शुरू किया है, ताकि जहाज से उतरने वाले भारी वाहन सीधे मुख्य मार्ग तक सुगमता से पहुंच सकें।
विकसित किया जा रहा स्टेशन
इधर बाबूपुर घाट के समीप पर्याप्त खाली भूमि उपलब्ध होने के कारण कंपनी ने बड़े भूखंड को लीज पर लिया है। यहां पार्किंग, माल भंडारण, लोडिंग-अनलोडिंग और अन्य सुविधाओं से युक्त आधुनिक जलमार्ग स्टेशन विकसित किया जाएगा। इससे क्षेत्र में रोजगार और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
खबरें और भी
कंपनी की ओर से घाट पर लगातार प्लेटफार्म निर्माण, मिट्टी भराई और सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने का कार्य शीघ्र पूरा हो जाए तो गंगा जलमार्ग के जरिए माल परिवहन आरंभ हो जायेगा। स्थानीय भी उत्साहित हैं।
सड़क निर्माण कार्य में थोड़ी देरी हो रही है, लेकिन अगले तीन से चार दिनों के भीतर कार्गो सेवा शुरू कर दी जाएगी। जरूरत के अनुसार जलयानों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। प्लेटफार्म निर्माण और सड़क कार्य लगातार जारी है। बड़े वाहनों की सुरक्षित आवाजाही के लिए प्रशासन से अतिक्रमण हटाने का अनुरोध किया गया है।
कन्हैया कुमार, संचालक, कन्हैया लाजिस्टिक, साहिबगंज, झारखंड