Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पैरों में पहिए लगा हवा से बातें कर बिहार के आद्यांश ने जीता नेशनल सिल्वर; राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दिया आशीर्वाद

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 09:11 AM (IST)

    आद्यांश अंश ने 12वीं राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीतकर भागलपुर का नाम रोशन किया है। बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हे ...और पढ़ें

    HighLights

    1. आद्यांश अंश ने राष्ट्रीय स्पीड स्केटिंग में रजत पदक जीता।

    2. भागलपुर के पहले स्केटर जिन्होंने राष्ट्रीय पदक हासिल किया।

    3. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने आद्यांश को सम्मानित किया।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। सिल्क सिटी भागलपुर के लिए यह बेहद गर्व और ऐतिहासिक क्षण है। जिले के होनहार खिलाड़ी आद्यांश अंश ने 12वीं रैंकिंग ओपन National स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। वे राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले भागलपुर के पहले स्केटर बन गए हैं। इस बड़ी कामयाबी के बाद से ही उनके घर और स्कूल में जश्न का माहौल बना हुआ है तथा लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    बिहार कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ समारोह

    इसी कड़ी में बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में आयोजित एक विशेष गरिमामयी समारोह के दौरान बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने होनहार खिलाड़ी आद्यांश अंश को मंच पर खुद सम्मानित किया। इस विशिष्ट गौरवशाली क्षण के दौरान बिहार कृषि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. दुनिया राम सिंह ने खुद आगे बढ़कर आद्यांश का परिचय महामहिम राज्यपाल से करवाया और उनकी खेल प्रतिभा व राष्ट्रीय स्तर की बड़ी उपलब्धि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    BIHAR Bhagalpur Adyansh Ansh Wins National Speed Skating Silver (1)

    रांची में आयोजित हुई थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

    महामहिम राज्यपाल ने आद्यांश की पीठ थपथपाते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। बता दें कि यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा झारखंड की राजधानी रांची में बीती 16 जून से 20 जून 2026 तक आयोजित की गई थी। इस महामुकाबले में आद्यांश अंश ने 8 से 10 वर्ष बालक वर्ग की स्पीड इनलाइन श्रेणी के 500 मीटर इवेंट में शानदार और आक्रामक प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल (रजत पदक) अपने नाम कर बिहार का परचम लहराया।

    BIHAR Bhagalpur Adyansh Ansh Wins National Speed Skating Silver

    कोच विश्वजीत के मार्गदर्शन में सीखा हुनर

    बता दें कि आद्यांश विश्वा रोलर स्पोर्ट्स अकादमी के नियमित खिलाड़ी हैं तथा वे अपने मुख्य कोच विश्वजीत कुमार के कुशल मार्गदर्शन में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बिहार रोलर स्केटिंग एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व किया था। आद्यांश अंश, श्री कुमार आशीष के सुपुत्र हैं और न्यू सनशाइन स्कूल, बरारी के होनहार छात्र हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर बिहार रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की सचिव ताथीर ज़हरा ने आद्यांश को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    खबरें और भी

    खेल जगत के लिए प्रेरणादायक बनी सफलता

    आद्यांश की इस ऐतिहासिक सफलता पर सॉफ्ट टेनिस जिला संघ के सचिव श्री जयंत कुमार एवं बाबूपुर पंचायत के मुखिया श्री जयकरण पासवान ने भी गहरा हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएँ और बधाई प्रेषित की है। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि आद्यांश की यह कड़क उपलब्धि भागलपुर के खेल जगत के लिए बेहद प्रेरणादायक है। इससे जिले के अन्य उभरते हुए खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए एक नई ऊर्जा मिलेगी।

    bihar bhagalpur adyansh ansh wins national speed skating silver (4)

    स्कूल निदेशक ने भी छात्र की पीठ थपथपाई

    उनकी सफलता ने भागलपुर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है और रोलर स्केटिंग के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छूने का मार्ग प्रशस्त किया है। इस बीच न्यू सनशाइन स्कूल बरारी के निदेशक नीतीश हरिओम ने छात्र की खूब सराहना की है। निदेशक नीतीश हरिओम ने कहा कि विद्यालय के लिए यह अत्यंत हर्ष, गर्व एवं सम्मान का क्षण है कि हमारे होनहार छात्र अद्यांश ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में विजेता बनकर अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

    BIHAR Bhagalpur Adyansh Ansh Wins National Speed Skating Silver (2)

    विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने आद्यांश

    नीतीश हरिओम ने आगे कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल विद्यालय का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है। उनकी अथक मेहनत, कड़ा अनुशासन, लगन एवं दृढ़ संकल्प सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत हैं। विद्यालय परिवार इस शानदार सफलता पर छात्र को हार्दिक बधाई देता है। हमें पूरा विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर विद्यालय, समाज और अपने राष्ट्र का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे।