Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में हरकी पौड़ी व मरीन ड्राइव का बड़ा एलान, हरिद्वार की तर्ज पर चमकेगा अजगैवीनाथ धाम, भागलपुर में मंत्री की घोषणा

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 09:30 AM (IST)

    पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने अजगैवीनाथ धाम को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित करने और भागलपुर से मुंगेर तक 100 किमी मरीन ड्राइव बनाने की घोषणा की। श ...और पढ़ें

    भागलपुर से मुंगेर के बीच बनेगा 100 किमी लंबा मरीन ड्राइव, अजगैवीनाथ धाम में बनेगी हरकी पौड़ी

    भागलपुर से मुंगेर के बीच बनेगा 100 किमी लंबा मरीन ड्राइव, अजगैवीनाथ धाम में बनेगी हरकी पौड़ी

    HighLights

    1. अजगैवीनाथ धाम हरिद्वार की तर्ज पर होगा विकसित।

    2. भागलपुर-मुंगेर के बीच बनेगा 100 किमी लंबा मरीन ड्राइव।

    3. श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां, कांवरिया पथ का निरीक्षण।

    संवाद सूत्र, अजगैवीनाथ धाम (भागलपुर)। विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का औपचारिक उद्घाटन आगामी 29 जुलाई को होगा, जिसे सुगम बनाने के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक पूरी तरह मुस्तैद है। मेले की तैयारियों का जायजा लेने राज्य के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र गुरुवार को अजगैवीनाथ धाम पहुंचे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

    अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    पथ निर्माण मंत्री ने डाक-बंगला सभागार में भागलपुर, बांका और मुंगेर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्माण कार्यों की प्रगति जानी और आवश्यक निर्देश दिए। इस महत्वपूर्ण बैठक को संपन्न करने के बाद मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए आईबी (IB) परिसर में विधिवत पौधरोपण भी किया।

    बदला जाएगा शहर का नाम

    इसके बाद नगर परिषद सभागार में स्थानीय विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल और एसडीएम विकास कुमार की मौजूदगी में पार्षदों संग मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि बहुप्रतीक्षित गंगा रिवर फ्रंट को केंद्रीय वन पर्यावरण से एनओसी मिल चुकी है और जल्द ही शहर का नाम बदलकर अजगैवीनाथ धाम रखा जाएगा।

    सौ किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव

    अजगैवीनाथ धाम वासियों के लिए मरीन ड्राइव का सपना सच करते हुए मंत्री ने घोषणा की कि पटना की तर्ज पर भागलपुर से मुंगेर तक 100 किमी लंबा मरीन ड्राइव बनेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर विभाग तेजी से कार्य कर रहा है, साथ ही कटिहार से पटना तक गंगा के उत्तरी भाग में भी नया गंगा पथ बनाया जाएगा।

    खबरें और भी

    कच्चा कांवरिया पथ का निरीक्षण

    मंत्री ने इसके बाद सीधे कच्चा कांवरिया पथ पहुंचकर वहां बिछाई जा रही सफेद बालू की क्वांटिटी (मात्रा) और क्वालिटी (गुणवत्ता) का बेहद बारीकी से निरीक्षण किया। बिहार में पड़ने वाले 82 किलोमीटर के इस कांवरिया पथ पर बालू का बहाव रोकने के लिए उन्होंने दोनों किनारों पर बालू से भरी बोरियां लगाने का सख्त निर्देश दिया।

    अगले साल बनेंगे कंक्रीट डिवाइडर

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आगामी 22 जुलाई तक हर हाल में कांवरिया पथ से जुड़े सभी आवश्यक नागरिक और बुनियादी कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। अगले वर्ष कांवरिया पथ के दोनों किनारों पर दो फीट ऊंचे कंक्रीट के डिवाइडर बनाए जाएंगे, ताकि बरसात के पानी से बालू का कटाव और बहाव पूरी तरह रुक सके।

    हरिद्वार की तर्ज पर विकास

    मंत्री कुमार शैलेंद्र ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि धार्मिक नगरी अजगैवीनाथ धाम को पूरी तरह से उत्तराखंड के पावन हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यहाँ गंगा किनारे भव्य 'हरकी पौड़ी' का निर्माण कराया जाएगा तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा घोषित नए एयरपोर्ट का नाम 'अजगैवीनाथ धाम ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट' होगा।