बिहार में गरीबों के घर फ्री सोलर पैनल से होंगे रोशन, CM सम्राट चौधरी 14 जून को करेंगे सूर्य घर योजना की शुरुआत
बिहार के बीपीएल परिवारों को अब 'सूर्य घर योजना' के तहत मुफ्त में सौर ऊर्जा पैनल मिलेंगे, जिससे बिजली की अनियमित आपूर्ति और बढ़ते खर्च से राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

बिहार में सूर्य घर योजना की होगी शुरुआत। एआई जनरेटेड फोटो
HighLights
बीपीएल परिवारों को मुफ्त सौर ऊर्जा पैनल मिलेंगे।
1.1 केवीए क्षमता के पैनल से 125 यूनिट बिजली।
सरकार वहन करेगी पूरा खर्च, 14 जून से शुभारंभ।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार के बीपीएल परिवारों के घर अब सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। बिजली की अनियमित आपूर्ति और बढ़ते खर्च से राहत देने के उद्देश्य से सरकार सूर्य घर योजना के तहत गरीब परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने की तैयारी में जुट गई है।
योजना का शुभारंभ 14 जून से होने की संभावना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा इसकी औपचारिक शुरुआत की जा सकती है। इसके लिए जिलों में एजेंसियों का चयन पूरा कर लिया गया है।
सेन एंड पंडित वोल्टेज प्राइवेट लिमिटेड को मिला ठेका
योजना के तहत बीपीएल परिवारों के घरों पर 1.1 केवीए क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा। इससे लाभुक परिवारों को प्रतिमाह करीब 125 यूनिट तक बिजली उपलब्ध होगा। लाभुकों को पैनल लगाने के लिए कोई खर्च नहीं लगेगा। पूरा खर्च सरकार वहन करेगी।
योजना के कार्यान्वयन के लिए सेन एंड पंडित वोल्टेज प्राइवेट लिमिटेड को भागलपुर, बांका, पूर्णिया, कटिहार, नवादा, नालंदा, औरंगाबाद और अरवल सहित आठ जिलों में सोलर पैनल लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पहले चरण में भागलपुर में 6868, बांका में 6465, पूर्णिया में 7914, कटिहार में 7380, नालंदा में 9800, नवादा में 5535, औरंगाबाद में 6578 तथा अरवल में 2808 बीपीएल परिवारों के घरों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस योजना से गरीब परिवारों के घरों में निर्बाध रोशनी मिलेगी।