यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lalu Yadav को लगने वाला है एक और झटका? इस पूर्व सांसद ने Tejashwi की यात्रा से बनाई दूरी; BJP लगा सकती है दांव
बिहार में लालू यादव को एक और झटका लग सकता है। पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने तेजस्वी यादव की यात्रा से दूरी बना ली है। ऐसे में सियासी गलिया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Politics News In Hindi राजद के कद्दावर नेता पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के जन विश्वास यात्रा से दूरी बनाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। हालांकि, लोकसभा चुनाव हारने के बाद से ही बुलो ने अपनी गतिविधियां कम कर दी थीं। इसी बीच नवगछिया पुलिस जिला के युवा अध्यक्ष को उनके बिना संज्ञान में लिए हटा दिया गया था। उसको लेकर वे खासे नाराज हुए थे। उसके बाद से उन्होंने पार्टी के किसी भी आयोजन से दूरी बना ली।
इस बीच कई तरह की चर्चाएं होने लगीं कि वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि, यह चर्चा तब थी जब जदयू और राजद एक साथ थे, लेकिन अब समीकरण बदल गए हैं। जदयू और भाजपा ने हाथ मिला लिया है। इसको लेकर उनका मामला फंसता दिख रहा है।
क्या भाजपा बुलो मंडल पर लगाएगी दांव?
यहां से जदयू से अजय मंडल सांसद हैं, इसलिए माना जा रहा था कि बुलो मंडल पर भाजपा दांव लगा सकती है, क्योंकि वह भाजपा के कद्दावर नेता शाहनवाज हुसैन को हराकर सांसद बने थे। हालांकि अभी तक बुलो मंडल राजद में ही हैं।
इधर, पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल आज भी जन विश्वास यात्रा में नहीं दिखे। तेजस्वी का काफिला जैसे ही नवगछिया पहुंचा। तब तेजस्वी ने साथ चल रहे नेताओं से पूछा कि बुलो मंडल नहीं दिख रहे हैं।
तेजस्वी ने पूछा- कहां हैं बुलो मंडल?
इस पर नेताओं ने बताया कि काफी दिनों से वह पार्टी की गतिविधियों से दूर हैं। इस पर तेजस्वी ने पूछा कि कहां रहते हैं इन दिनों। बताया गया अब वह गांव में ही रहते हैं और निजी आयोजन में ही जाते हैं।
खबरें और भी
इसी बीच एक नेता ने कहा कि उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी तो उनके इंटरनेट मीडिया एकाउंट से पता चल सकती है। हालांकि इस मुद्दे पर तेजस्वी कुछ नहीं बोले।
ये भी पढ़ें- NDA की टेंशन बढ़ा सकती है ये Lok Sabha सीट, BJP नेताओं ने ऊपर तक पहुंचा दी अपनी बात; इरादा एकदम क्लियर
ये भी पढ़ें- Nitish Kumar के खिलाफ तैयारी पूरी... बन गया 3 मार्च का मास्टर प्लान, तेजस्वी-लालू करने वाले हैं 'खेला'