विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News: फायरिंग से दहला इलाका, जमीन पर कब्जा को लेकर चलीं 50 राउंड गोलियां; मां-बेटा जख्मी

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Tue, 14 Nov 2023 01:40 PM (IST)

बिहार में जमीन पर कब्जा को लेकर करीब 50 चक्र गोलियां चलीं। बदमाश 10 भैंस भी लेकर चले गए। गोलीबारी ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. हथियार से लैस बदमाश ने फायर झोंक दी
  2. गुलशन के सिर में गोली लगी व इंदु देवी के पेट में गोली लगी

संवाद सूत्र, नारायणपुर। दिवाली की रात बीरबन्ना गांव में जमीन पर कब्जा को लेकर करीब 50 चक्र गोलियां चलीं। इस घटना में मां-बेटा जख्मी हो गए। बदमाश 10 भैंस भी लेकर चले गए। गोलीबारी में बीरबन्ना निवासी विवेकानंद यादव की पत्नी इंदू देवी और उनका पुत्र गुलशन कुमार यादव जख्मी हुए हैं।

गुलशन के सिर में गोली लगी व इंदु देवी के पेट में गोली लगी है। इंदू देवी की हालत गंभीर है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पुत्र का जेएलएनएमसीएच भागलपुर में इलाज चल रहा है।

जख्मी गुलशन के पिता विवेकानंद यादव ने गांव के ही अभिनंदन यादव, भोला यादव, निर्मल यादव, अमर यादव, बुधुल यादव, साजन यादव, मृत्युंजय यादव, सूरज यादव, चंद्रेश्वरी यादव सहित अन्य व पांच अज्ञात पर मामला दर्ज कराया है।

मधुरापुर बाजार में चली गोली

दिवाली की रात्रि मधुरापुर बाजार में हथियार से लैस बदमाश ने फायर झोंक दी। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। मधुरापुर निवासी हरिश्चंद्र कुमार ने भवानीपुर ओपी में मामला दर्ज कराया है।

अधेड़ को मारी गोली

नवगछिया के कदवा ओपी थाना क्षेत्र के ठाकुरजी कचहरी टोला में अपराधियों ने दीपावली की रात मंगल साह (55) को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जख्मी मंगल साह के पुत्र नीतीश साह उर्फ चंदन ने गांव के ही शैलेंद्र राय उर्फ शालो के पुत्र नवल किशोर राय सहित सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक निवासी अमित मंडल के पुत्र नीतीश कुमार को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- 'आज के दिन नीतीश से कभी भूलकर भी ना मिलें राहुल गांधी', मौन धरने पर बैठने से पहले जीतन राम मांझी ने ऐसा क्यों कहा

यह भी पढ़ें- यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे उड़ा रहा ड्रोन, संदिग्धों पर रखी जा रही पैनी नजर; चप्पे-चप्पे पर RPF तैनात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।