Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: 'पियवा से पहिले हमार रहलू', वरमाला के बाद प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन; मंडप में जमकर हुआ बवाल

    By Shailendra ThakurEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 29 Nov 2023 08:28 AM (IST)

    पियवा से पहिले हमार रहलू यह भोजपुरी गाना आज सच साबित हो गया है। दरअसल भागलपुर जिले में एक दुल्हन वरमाला के बाद अपने प्रेमी संग फरार हो गई। उसके बाद मं ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. मंडप में हो रही थी सात फेरों की तैयारी
    2. मायूस होकर बैरंग लौटे दूल्हा व बारात

    संवाद सूत्र, सन्हौला। वनगांव खिरीडांर गांव में एक युवती ने शादी के पूर्व प्रेमी के संग भाग गई। उसके बाद लड़का पक्ष काफी हो हंगामा करने लगे। लड़का पक्ष लड़की पक्षों पर मुकदमा करने की बात करने लगे।

    मामले को शांत करने के लिए पंचायत बुलाकर वर पक्ष को काफी समझाया-बुझाया गया। उसके बाद वर पक्ष को यूं ही वापस खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

    अच्छे से हुआ बरातियों का स्वागत

    वनगांव खिरीडांर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद साह के चौथी पुत्री वंदना कुमारी की शादी कजरैली, प्राणपुर गांव के स्व पद्दू साह के कनिष्ठ पुत्र प्रकाश कुमार के साथ तय हुई थी।

    सोमवार रात्रि को लड़की वाले धूमधाम से शादी की तैयारी में थे। लड़के वाले गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से बरात सजाकर वनगांव पहुंचे। बरातियों का अच्छे से स्वागत भी किया गया। मंच पर वरमाला का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

    चल रही थी सात फेरों की तैयारी 

    सभी लोगों को भोजन कराकर मंडप में वर एवं वधु के सात फेरों की तैयारी चल रही थी। लेकिन शादी की रश्म शुरू होने के पूर्व दुल्हन गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद जब लड़की नहीं मिली तो लड़के वाले को शंका हुई। लड़के वाले को भनक लग गई कि लड़की किसी प्रेमी संग फरार हो गई है।

    वधु पक्ष काफी सदमे में है और लड़की की खोजबीन कर रहे हैं। इस बात की चर्चा इलाके में जोरों पर है। बताया जाता है कि वर एवं वधु में फोन पर सोमवार रात्रि बात भी हुई थी, जिसमें लड़का ने लड़की को कहां था कि जल्द उनके दरवाजे पर बारात लेकर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- महिला थाने में फंदे पर झूला पुलिस कर्मी, फोन पर बहस और गाली-गलौज के बाद ताक-झांक करने पर लगाई थी फटकार

    यह भी पढ़ें- पांच लाख फिरौती के लिए अगवा तीन व्यवसायी दोस्त बरामद, पुलिस ने तीन को दबोचा