Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: पति ने पत्नी को मारी गोली, पेट को चीरती हुई बेटी के सीने में जा लगी, खुद को घोंपा चाकू; अवैध संबंध का मामला

    Updated: Sun, 28 Sep 2025 12:30 PM (IST)

    Bihar Crime News बिहार के भागलपुर में पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। यह गोली उसकी पत्नी के पेट को चीरती हुई बेटी के सीने में जा लगी। इसके बाद पति न ...और पढ़ें

    Bihar Crime News बिहार के भागलपुर में अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।
    Bihar Crime News बिहार के भागलपुर में अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bihar Crime News बिहार के भागलपुर में अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। यह गोली उसकी पत्नी के पेट को चीरती हुई, बेटी के सीने में जा लगी। इसके बाद पति ने अपने पेट में तीन-चार बार चाकू घोंपकर आत्महत्या की कोशिश की। तीनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की ओर से बताया गया कि गोराडीह थानाक्षेत्र के बदलूचक में पति ने पत्नी-बेटी को गोली मारने के बाद खुद आत्महत्या का प्रयास किया। पति द्वारा चलाई गई गोली पत्नी के पेट को छेदती हुई बेटी के सीने में जा लगी है। 

    घायलों में बदलूचक निवासी पति मुहम्मद मजहर, उसकी पत्नी अफरोज (38) और बेटी शकीला (15) शामिल हैं। बेटी को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अफरोज की स्थिति नाजुक होने के कारण एक नर्सिंग होम के गहन उपचार कक्ष में भर्ती कराया गया है। अजहर ने पत्नी और बेटी को गोली मारने के बाद खुद पेट में चाकू घोंप ली है। गोराडीह पुलिस उसे गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में उपचार करा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के घर से चाकू, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। 

    अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को मारी गोली

    गोराडीह थाना क्षेत्र के बदलूचक गांव में शनिवार देर रात सनसनीखेज घटना घटी। घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी को गोली मार दी। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद आरोपित ने खुद को भी चाकू से गोदकर जान देने की कोशिश की। फिलहाल तीनों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।घटना में घायल मोहम्मद अजहर, उसकी पत्नी अफरोज (38 वर्ष) और बेटी शकीला (15 साल) है। जानकारी के अनुसार, अजहर ने पत्नी के पेट पर गोली चलाई। यह गोली आर-पार होकर पास ही सो रही बेटी के सीने में जा लगी। 

    अफरोज को गंभीर हालत में प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जबकि शकीला का इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। सीने में गोली फंसे होने के कारण डाक्टरों की टीम सर्जरी की तैयारी में जुटी है। वारदात के बाद आरोपित अजहर ने अपने पेट में चाकू मार लिया। उसे भी घायल अवस्था में पुलिस कस्टडी में अस्पताल भेजा गया है। शकीला ने बताया कि घटना के समय वह सो रही थी, तभी अचानक उसके अब्बा ने गोली चला दी।

    खबरें और भी

    ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अवैध संबंध है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की अपने स्तर से छानबीन कर रही है। गोराडीह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है। वहीं इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।