Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर-दिल्ली के बीच जल्द चलेगी वॉल्वो एसी बस; छठ पूजा से पहले बि‍हार के 17 जिलों को मिलेगी राहत, रूट तय

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 05:59 AM (GMT+05:30)

    बिहार राज्य पथ परिवहन निगम छठ पूजा और त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के लिए अत्याधुनिक एसी बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। यह सेवा बिहार के 17 प्रम ...और पढ़ें

    छठ पूजा को लेकर BSRTC और DTC के बीच जल्द होगा MoU, प्रथम चरण में चलेंगी 50 अत्याधुनिक BS-6 वॉल्वो बसें

    छठ पूजा को लेकर BSRTC और DTC के बीच जल्द होगा MoU, प्रथम चरण में चलेंगी 50 अत्याधुनिक BS-6 वॉल्वो बसें

    HighLights

    1. छठ पूजा से पहले दिल्ली के लिए नई एसी बस सेवा।

    2. बिहार के 17 जिलों को दिल्ली से सीधे जोड़ा जाएगा।

    3. शुरुआत में 50 अत्याधुनिक वॉल्वो BS-6 डीजल बसें चलेंगी।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। छठ पूजा और आगामी त्योहारों को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) दिल्ली के लिए लंबी दूरी की अत्याधुनिक एसी बस सेवा शुरू करने की तैयारी में है। इस पहल से भागलपुर, पूर्णिया, सीमांचल और कोसी क्षेत्र के प्रवासियों व आम यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी।

    निगम की ओर से रूट निर्धारण, परमिट और परिचालन की कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यात्रा प्रबंधक पवन शांडिल्य ने बताया कि इस संबंध में दिल्ली में BSRTC के प्रशासक अतुल वर्मा और दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह के बीच उच्चस्तरीय वार्ता हुई है। जल्द ही BSRTC और दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बीच औपचारिक सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर होंगे।

    • अगले माह होगा MoU: बीएसआरटीसी और डीटीसी के बीच सितंबर में एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे; प्रथम चरण में 50 अत्याधुनिक एसी वॉल्वो बसें चलाई जाएंगी।

    • सालों भर निर्बाध परिचालन: यह सेवा केवल छठ या त्योहारों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे वर्ष नियमित रूप से बिहार के 17 जिलों से दिल्ली के लिए संचालित होगी।

    • हाईटेक और सुरक्षित सफर: सभी बसें आरामदायक पुशबैक सीट्स, जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स और पर्याप्त लगेज स्पेस से लैस होंगी।

    • प्रवासी कामगारों को बड़ी राहत: दिल्ली में काम करने वाले हजारों बिहारी प्रवासियों और आम यात्रियों के लिए अब सफर बेहद सुरक्षित, सुगम और सीधा (बिना बस बदले) हो जाएगा।

    17 जिलों से शुरू होगी सेवा, 50 वॉल्वो बसों से होगी शुरुआत

    यात्री प्रबंधक ने बताया कि इस योजना के तहत बिहार के 17 प्रमुख जिलों से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। शुरुआती चरण में करीब 50 अत्याधुनिक एसी वॉल्वो बसों का परिचालन होगा। यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने पर बसों की संख्या में और इजाफा किया जाएगा।

    इन बसों में आरामदायक पुशबैक सीट्स, जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, अग्निशमन यंत्र, पर्याप्त लगेज स्पेस तथा प्रशिक्षित चालक-परिचालक की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह बस सेवा केवल त्योहारों तक सीमित न रहकर पूरे वर्ष निर्बाध रूप से संचालित होगी।

    खबरें और भी

    इन मुख्य रूटों पर चलेंगी दिल्ली-बिहार एसी बसें

    • दिल्ली - भागलपुर - दिल्ली: (वाया आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, बक्सर, आरा, पटना, मोकामा, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया)

    • दिल्ली - पूर्णिया - दिल्ली: (वाया पटना, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, बिहपुर, पूर्णिया)

    • दिल्ली से अन्य प्रमुख जिले: अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पटना, गया, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और मधुबनी।

    BS-6 डीजल बसों पर जोर, 'वेट-लीज मॉडल' के तहत होगा संचालन

    दूर-दराज के लंबे मार्गों पर फिलहाल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को देखते हुए सरकार ने शुरुआत में इलेक्ट्रिक बसों के बजाय पर्यावरण अनुकूल BS-6 मानक की डीजल बसों के संचालन का निर्णय लिया है।

    परिचालन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार 'वेट-लीज मॉडल' अपनाने जा रही है। इसके तहत निजी एजेंसी बसों के रखरखाव और संचालन का जिम्मा संभालेगी, जबकि परिवहन विभाग यात्रियों को सुलभ व नियमित सेवा प्रदान करने की निगरानी करेगा।