Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार पुलिस परीक्षा में ये कैसा रिकॉर्ड? 10 में से 7 अभ्यर्थी अनुपस्थित, आखिर क्यों खाली रह गए परीक्षा केंद्र?

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 10:13 AM (IST)

    बिहार पुलिस विशेष शाखा सिपाही बहाली की लिखित परीक्षा में परीक्षार्थियों की भारी कमी देखी गई, जहां औसतन 70% से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शां ...और पढ़ें

    सिपाही भर्ती परीक्षा के केंद्रों पर पसरा सन्नाटा, 79 प्रतिशत तक अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, बिहार के कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में औसतन 21 से 37 प्रतिशत परीक्षार्थी ही केंद्र पर पहुंचे।

    सिपाही भर्ती परीक्षा के केंद्रों पर पसरा सन्नाटा, 79 प्रतिशत तक अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, बिहार के कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में औसतन 21 से 37 प्रतिशत परीक्षार्थी ही केंद्र पर पहुंचे।

    HighLights

    1. बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा में भारी अनुपस्थिति दर्ज की गई।

    2. औसतन 70% से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।

    3. परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई।

    जागरण टीम, भागलपुर। बिहार पुलिस विशेष शाखा में सिपाही बहाली के लिए बुधवार को आयोजित लिखित परीक्षा में परीक्षार्थियों की भारी कमी देखी गई। कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई, लेकिन केंद्रों पर अभ्यर्थियों का भारी टोटा रहा। मधेपुरा, अररिया और किशनगंज जैसे जिलों में हालात ऐसे रहे कि लगभग 79 प्रतिशत तक अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। औसतन मात्र 21 से 37 प्रतिशत परीक्षार्थी ही परीक्षा देने पहुंचे।


    केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में उपस्थिति का आंकड़ा काफी निराशाजनक रहा। कटिहार के 20 केंद्रों पर 14922 में से महज 4047 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए, जबकि 10876 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह पूर्णिया के 14 केंद्रों पर कुल 11190 में से 2604 और भागलपुर के 20 केंद्रों पर 9348 में से केवल 2748 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।

    📍 जिले का नाम 📉 अनुपस्थिति (प्रतिशत में) विजुअल ग्राफ 
    अररिया 78.72% █ █ █ █ █ █ █ █ ░ ░ (सबसे ज्यादा)
    किशनगंज 78.69% █ █ █ █ █ █ █ █ ░ ░
    मधेपुरा 77.77% █ █ █ █ █ █ █ █ ░ ░
    पूर्णिया 77.62% █ █ █ █ █ █ █ █ ░ ░
    सुपौल 75.45% █ █ █ █ █ █ █ ░ ░ ░
    मुंगेर 73.02% █ █ █ █ █ █ █ ░ ░ ░
    कटिहार 72.89% █ █ █ █ █ █ █ ░ ░ ░
    भागलपुर 70.60% █ █ █ █ █ █ █ ░ ░ ░
    लखीसराय 69.02% █ █ █ █ █ █ ░ ░ ░ ░
    बांका 62.80% █ █ █ █ █ █ ░ ░ ░ ░ (सबसे कम)

    मधेपुरा नौ केंद्रों पर 4030 में से मात्र 896 परीक्षार्थी ही पहुंचे और 3134 अनुपस्थित रहे। अन्य जिलों का भी कमोबेश यही हाल रहा। लखीसराय में 8096 में से 2508, अररिया में 5954 में से 1267, मुंगेर में 4629 में से 1249, किशनगंज में 3731 में से 795 और बांका में 2500 में से महज 930 अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। सुपौल में 3576 अभ्यर्थियों को परीक्षा देना था। इनमें से 878 ही परीक्षा देने पहुंचे।

    इन सभी जिलों में हजारों की संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कदाचार रोकने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। केंद्र के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह पाबंदी थी। जैमर और सीसीटीवी की निगरानी के साथ दंडाधिकारियों की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।