विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला, भागलपुर नगर और नवगछिया को मिले नए SDPO

Published: Sat, 05 Sep 2026 01:45 PM (IST)

बिहार में 10 आईपीएस और 3 बिहार पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला किया गया है। हेमंत सिंह भागलपुर नगर के ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. 10 आईपीएस और 3 बिहार पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला।

  2. हेमंत सिंह भागलपुर नगर के नए SDPO नियुक्त।

  3. सईम रजा नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बने।

संवाद सहयोगी, नवगछिया। भारतीय पुलिस सेवा के 10 और बिहार पुलिस सेवा के तीन अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है 

राज्यपाल के आदेश से जारी अधिसूचना के अनुसार, हेमंत सिंह को भागलपुर नगर का SDPO बनाया गया है। वहीं, 2024 बैच के IPS सईम रजा को नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) पद पर पदस्थापित किया गया है।

सईम रजा के वर्तमान पद के रूप में भागलपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में काम कर रहे थे। उनके पदस्थापन से अब नवगछिया अनुमंडल में पुलिस प्रशासन की कमान में बदलाव होगा।

इनका भी हुआ तबादला 

कोमल मीणा को पटना ग्रामीण का एसपी बनाया गया है। जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पूरन कुमार झा को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का एसपी बनाया गया है।

पटना में एएसपी रही सुषमा नागर को पटना में विधि-व्यवस्था का एसडीपीओ बनाया गया है। अनिकेत कुमार द्विवेदी को एसडीपीओ-1 जहानाबाद का जिम्मा दिया गया है।

दीप्ति मोनाली को जमुई का एसडीपीओ, हेमंत सिंह को एसडीपीओ नगर भागलपुर, कार्तिकेय एके को एसडीपीओ मुजफ्फरपुर, एएसपी दरभंगा केतन अशोक इंगोले को एसडीपीओ रजौली, नवादा बनाया गया।

कुंदन कुमार को नई जिम्मेदारी

एएसपी मुजफ्फरपुर रहे प्रसन्ना कुमार एमबी को एसडीपीओ नरकटियागंज बनाया गया। बिहार पुलिस के अधिकारी और एसपी ग्रामीण पटना रहे कुंदन कुमार को एसपी प्रशासन, पटना, एसपी प्रशासन, पटना, रहे सोनू कुमार राय को एसपी ग्रामीण वैशाली और दिलीप कुमार को एसडीपीओ त्रिवेणीगंज सुपौल का पद सौंपा गया है।

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि उक्त स्थानांतरण/पदस्थापन से प्रभावित वैसे पदाधिकारी, जिनका अन्यत्र पदस्थापन नहीं हुआ है, वे तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय पटना में योगदान करेंगे।

यह भी पढ़ें- CSBC Constable Admit Card 2026 OUT: बिहार कॉन्स्टेबल जीडी पीएसटी/डीवी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link