CSBC Constable Admit Card 2026 OUT: बिहार कॉन्स्टेबल जीडी पीएसटी/डीवी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link
बिहार कॉन्स्टेबल जीडी पीएसटी/डीवी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-1788593558237_m.webp)
CSBC Constable GD PST DV Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।
HighLights
कॉन्स्टेबल जीडी पीएसटी/डीवी एडमिट कार्ड जारी।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर करें डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय चयन पर्षद CSBC की ओर से कॉन्स्टेबल जीडी पीएसटी/डीवी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर CSBC Constable GD PST/DV Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
इन 6 स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
बिहार कॉन्स्टेबल जीडी पीएसटी/डीवी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्निलिखित स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद CSBC Constable GD PST DV Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
CSBC Constable GD PST DV Admit Card 2026 Direct Link
12 सितंबर को होगा PST DV
आयोग की ओर से PST DV का आयोजन 12 सितंबर, 2026 को किया जाएगा। पीएसटी परीक्षा में उम्मीदवारों की ऊंचाई, सीमा माप और वजन का परीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा, दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों के पास जरूरी दस्तावेज जैसे जाति प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, कक्षा 12वीं का प्रमाण-पत्र व अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी डिटेल जैसे अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम सेंटर का नाम आदि की जांच ध्यान से कर लें।
