Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हर्ष फायरिंग का कहर: युवक के सीने में फंसी गोली, भागलपुर-बेगूसराय होते हुए पटना मेदांता रेफर

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 08:18 PM (IST)

    नवगछिया में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान डांस देख रहे युवक हिमांशु कुमार को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ...और पढ़ें

    शादी में हर्ष फायरिंग से युवक को लगी गोली हालत गंभीर पटना रेफर (AI Generated Image)

    शादी में हर्ष फायरिंग से युवक को लगी गोली हालत गंभीर पटना रेफर (AI Generated Image)

    HighLights

    1. नवगछिया में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग हुई।

    2. डांस देख रहे युवक हिमांशु कुमार को गोली लगी।

    3. गंभीर हालत में पटना के मेदांता अस्पताल रेफर।

    संवाद सूत्र, नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-3 में शादी समारोह के दौरान हुई कथित हर्ष फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान स्वर्गीय अनिल सिंह के 24 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

    जानकारी के अनुसार, हिमांशु कुमार अपने घर के समीप आयोजित एक शादी समारोह में डांस देखने गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कथित रूप से हर्ष फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान चली एक गोली हिमांशु के पेट में जा लगी। गोली लगते ही समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

    घटना के तुरंत बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने घायल युवक को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया।

    सूत्रों के अनुसार, मायागंज अस्पताल में जांच और उपचार के दौरान चिकित्सकों ने बेहतर इलाज की आवश्यकता बताते हुए उसे बेगूसराय भेज दिया, लेकिन स्थिति की नाजुक्ता को देखते हुए यहां से भी रेफर पटना मेदांता अस्पताल कर दिया गया।बताया जा रहा है कि गोली शरीर के भीतर सीने के पास फंसी हुई है, जिसके कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

    खबरें और भी

    हिमांशु कुमार परिवार का इकलौता पुत्र है। उसके पिता स्वर्गीय अनिल सिंह का लगभग तीन-चार वर्ष पूर्व बीमारी के कारण निधन हो चुका है। उसकी मां शिक्षिका हैं। परिजनों के अनुसार हिमांशु पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं एवं नौकरी की तैयारी भी कर रहा था।

    घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है तथा फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त हथियार और फायरिंग की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है।