Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Durga Puja 2023: इस बार दुर्गा पूजा पर मौसम देगा साथ, न गर्मी और न ही बारिश की किचकिच; जानिए क्या बोले मौसम विज्ञानी

    By Hirshikesh TiwariEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 10:37 AM (IST)

    Durga Puja 2023 Weather इस बार दुर्गा पूजा पर मौसम साथ देने वाला है। पिछले सालों में देखा गया है कि दुर्गा पूजा के दौरान मेला देखने आने वाले लोग या तो ...और पढ़ें

    Durga Puja 2023: इस बार दुर्गा पूजा पर मौसम देगा साथ, न गर्मी और न ही बारिश की किचकिच
    Durga Puja 2023: इस बार दुर्गा पूजा पर मौसम देगा साथ, न गर्मी और न ही बारिश की किचकिच

    HighLights

    1. दुर्गा पूजा में मौसम मेहरबान, रात को लगेगी हल्की ठंड
    2. मेला देखने आए लोग मौसम की वजह से नहीं होंगे परेशान

    संवाद सहयोगी, भागलपुर। दुर्गा पूजा पर इस बार मौसम मेहरबान रहेगा। गर्मी नहीं लेगेगी और वर्षा नहीं होगी। मंद-मंद पछुआ हवा से मौसम मजेदार बना रहेगा। देवी मां का दर्शन करने और मेला देखने के लिए लोग शाम से देर रात तक शहर में आते हैं।

    मौसम विभाग की माने तो रात का मौसम हल्की ठंड के साथ सुहाना बना रहेगा। लंबे समय बाद ऐसे मौसम का साथ मिलने वाला है। नहीं तो अक्सर ऐसा होता था कि मेला देखने आने वाले लोग गर्मी से तर-बतर रहते थे।

    मौसम मेले का मजा कर देता था खराब

    शरीर से निकलता पसीना मेले का मजा ही खराब कर देता था। इसके अलावा, बारिश की किचकिच में मेला देखने लोग निकलते ही नहीं थे। इस बार ऐसा नहीं होगा। तापमान जहां सामान्य रहेगा, वहीं गिरावट की ओर भी मुखातिब रहेगा।

    दुर्गा पूजा में मौसम देगा साथ

    दुर्गा पूजा में लोग मौसम का खूब लुत्फ उठाएंगे। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि दुर्गा पूजा में वर्षा होने की संभावना नहीं है। हल्की गति से मंद-मंद पछुआ हवा बहेगी। तापमान में गिरावट होगी। रात में हल्की ठंड लगेगी।

    खबरें और भी

    रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री से ज्यादा का अंतर रहा। 92 प्रतिशत आद्रता के साथ महज डेढ़ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चल रही है। दुर्गा पूजा पर भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

    ये भी पढ़ें - 

    बिहारियों का अनोखा अंदाज, Chandrayaan-3 पर बने पंडाल में बिराजेंगी बड़ी देवी माता; कोलकाता से बुलाए गए स्पेशल कारीगर

    World Spine Day 2023: क्या आप बाइक-ऑटो से करते हैं सफर? सड़कों के गड्ढे बना रहे रीढ़ का मरीज; गर्दन-कमर दर्द की बढ़ी समस्या