Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BAU में नौकरी चाह‍िए! स्पेशल ब्रांच के मनोज का नया कारनामा; मंत्री और IAS-IPS के साथ फोटो दिखाकर ठगा, खुद को बताया DSP

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:15 AM (IST)

    पूर्व दारोगा मनोज वर्मा ने खुद को सचिवालय का डीएसपी बताकर भागलपुर की एक महिला से बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपये ठगे। पीड़िता ने पैसे मांगन ...और पढ़ें

    खुद को बताया सचिवालय का DSP; भागलपुर कृषि कॉलेज में नौकरी का झांसा दे महिला से 3 लाख ठगे, पूर्व दारोगा पर केस

    खुद को बताया सचिवालय का DSP; भागलपुर कृषि कॉलेज में नौकरी का झांसा दे महिला से 3 लाख ठगे, पूर्व दारोगा पर केस

    HighLights

    1. पूर्व दारोगा मनोज वर्मा ने डीएसपी बनकर ठगे 3 लाख।

    2. सबौर कृषि महाविद्यालय में नौकरी का झांसा देकर धोखाधड़ी।

    3. पीड़िता ने बाइपास थाने में दर्ज कराई एफआईआर।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। स्पेशल ब्रांच में तैनात रहे दारोगा मनोज वर्मा की ठगी की एक और नई करतूत उजागर हुई है। मनोज वर्मा ने खुद को पटना स्थित सचिवालय का डीएसपी (DSP) बताकर एक महिला को सबौर कृषि महाविद्यालय में बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और 3 लाख रुपये ठग लिए।

    पैसे वापस मांगने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। परेशान होकर पीड़िता ने बाइपास थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।

    IAS-IPS और मंत्रियों के साथ दिखाई फोटो, 3 लाख की ऐंठ

    बाइपास थाना क्षेत्र के आनंद मार्ग कॉलोनी निवासी और हॉस्टल संचालिका नेहा रंजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनोज वर्मा ने अपनी ऊंची पहुंच का रौब दिखाया। उसने कहा कि वह कई बड़े आईएएस, आईपीएस और मंत्रियों को जानता है।

    विश्वास हासिल करने के लिए उसने अपने मोबाइल में वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रियों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें दिखाईं। इसके बाद उसने बेटे की शैक्षणिक योग्यता के कागजात ले लिए और नौकरी के बदले दो किस्तों में 6 लाख रुपये (3-3 लाख रुपये) की मांग की।

    बेटे और पत्नी के खातों में ट्रांसफर करवाए पैसे

    पीड़िता ने मनोज वर्मा के झांसे में आकर पहली किस्त के 3 लाख रुपये दे दिए। इनमें से 1 लाख रुपये नकद और 2 लाख रुपये यूपीआई (UPI) के जरिए मनोज वर्मा, अपूर्व लक्ष्य और एक महिला के खाते में भेजे गए। ठगी के दौरान आरोपी ने अपूर्व को अपना बेटा और महिला को अपनी पत्नी बताया था।

    खबरें और भी

    आरोपी ने आश्वासन दिया था कि विधानसभा चुनाव खत्म होते ही बेटे की जॉइनिंग करा दी जाएगी।

    बांका की महिला से भी कर चुका है लाखों की ठगी

    कुछ दिनों बाद पीड़िता को जानकारी मिली कि मनोज वर्मा पहले भी कई लोगों को ठग चुका है। बांका जिले की रहने वाली सोनम भारती नाम की महिला से भी उसने कृषि कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे थे।

    जब नेहा रंजन ने अपने पैसे वापस मांगे, तो मनोज वर्मा ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। थक-हारकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।