भागलपुर : शादी में हर्ष फायरिंग से घायल हिमांशु की मेदांता में मौत; सीने में फंसी थी गोली, इकलौते बेटे की मौत से मातम
नवगछिया में 7 जुलाई को शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में घायल हिमांशु कुमार की पटना के मेदांता अस्पताल में 25 दिनों के इलाज के बाद मौत हो गई। इकलौत ...और पढ़ें

25 दिनों तक जिंदगी से जंग हारा हिमांशु, पटना मेदांता में मौत | इकलौते बेटे की मौत से पसरा मातम
HighLights
शादी में हर्ष फायरिंग से घायल हिमांशु की मौत।
पटना मेदांता में 25 दिन चला इलाज, नहीं बचाए जा सके।
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में गहरा शोक।
संवाद सूत्र, नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत पकड़ा पंचायत के वार्ड संख्या-3 में बीते 7 जुलाई को शादी समारोह के दौरान हुई कथित हर्ष फायरिंग में गंभीर रूप से घायल युवक हिमांशु कुमार (पिता- स्वर्गीय अनिल सिंह) की इलाज के दौरान मौत हो गई। गोली सीने में गहरे फंसी होने के कारण उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। पटना स्थित मेदांता अस्पताल में 25 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद आखिरकार मंगलवार की देर शाम युवक ने दम तोड़ दिया।
इकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।
मायागंज से रेफर होकर भेजा गया था मेदांता
घटना वाले दिन गोली लगने के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में हिमांशु को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया था। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज) रेफर कर दिया।
मायागंज अस्पताल में जांच के बाद शरीर के भीतर सीने के पास गोली फंसी होने और हालत बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना मेदांता रेफर कर दिया था, जहां पिछले 25 दिनों से उसका इलाज चल रहा था।
अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
मामले की जानकारी देते हुए नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रविशंकर ने बताया कि मेदांता में इलाज के दौरान युवक की मौत हुई है। बुधवार को पटना के पीएमसीएच (PMCH) में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
खबरें और भी
थानाध्यक्ष ने बताया कि गोली से घायल युवक के फर्द बयान के आधार पर नवगछिया थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी की पहचान के लिए छानबीन जारी है।