विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पापा़! राष्ट्र के ललाट पर 'सिंदूर' तिलक लग रहा है, तनाव के बीच पिता ने दिया बेटे को हौसला

Published: Sat, 10 May 2025 12:49 PM (IST)

चंडीगढ़ में हाई अलर्ट के बीच बिहारी छात्र तनाव में हैं। सायरन और ब्लैकआउट से छात्रों में डर का माहौल ...और पढ़ें

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे बिहार के छात्र
चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे बिहार के छात्र

HighLights

  1. युद्ध के माहौल में चंडीगढ़ में रह रहे बिहारी बच्चों की मनोदशा
  2. सायरन बजने पर फड़कती है भुजाएं पर अंधेरे में अनहोनी की आशंका

शंकर दयाल मिश्रा, भागलपुर। शुक्रवार शाम आठ बजे के करीब सुशांत पांडेय ने अपने पिता को फोन किया- पापा... सायरन बज रहा है... ब्लैक आउट हो गया है... चारों ओर अंधेरा है... कमरे में गर्मी लग रही है... ऊपर आसमान में लड़ाकू जहाज उड़ रहे हैं... सुबह में मोहाली के पास दुश्मन का ड्रोन गिरने की बात भी सुनी थी... हम क्या करें?

पिता ने दिया बेटे को हौसला

सुशांत चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र है। वहीं हास्टल में रहता है। उसके पिता जमुई में प्रशासिनक पदाधिकारी हैं। पिता ने बेटे को हौसला दिया कि हमारी मजबूत सरकार है... हमारी सेना हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है और तैयार भी।

हम दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने वाले लोग हैं, हमारा सुरक्षा तंत्र बहुत मजबूत है। दुश्मनों का ड्रोन और मिसाइल हवा में मारकर गिरा दे रहे... भयभीत नहीं होना... कुछ नहीं होगा!

घर लौट रहे छात्र

इस पर सुशांत ने कहा- हम डरे नहीं हैं। राष्ट्र के ललाट पर 'सिंदूर' का तिलक जो लग रहा है। हम इसमें योगदान दे सकते हैं। सायरन बजने पर हमारी भुजाएं भी फड़कती हैं पर अंधेरा होने पर अनहोनी की आशंका घर करने लगती है।

कई साथियों के घरवालों ने उसे वापस बुला लिया है... सब हास्टल छोड़कर अपने घर जा रहे हैं। इसपर पिता कुछ कहते, उनकी पत्नी माधुरी पांडेय ने मोबाइल लगभग छीन लिया और अपने पुत्र से कहा- तुम भी वापस आ जाओ।

मां की बढ़ी घबराहट

पिता-पुत्र का संवाद और मां की घबराहट भारत-पाकिस्तान के बीच शुरू हुए हवाई हमलों के बीच बार्डर इलाके में रह रहे लोगों की अब की मन:स्थिति बता रही है। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध के बढ़ने-घटने की चर्चा के दौरान सुशांत के पिता ने उक्त शब्द चित्र ने खींचा था।

परीक्षाएं स्थगित

उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू थी। साल बर्बाद होने की चिंता थी। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर विश्वविद्यालय का संदेश आया कि अभी एंड सेमेस्टर की परीक्षाएं स्थगित की जा रही है।

इसके बाद उन्होंने भी पुत्र को तत्काल लौट जाने कहा है। इधर, सुशांत ने मोबाइल पर बताया कि वह अपने तीन दोस्तों हर्ष, वत्सल और माधव के साथ हास्टल में था।

सभी मोबाइल पर युद्ध से जुड़ी खबरें देख रहे थे, तभी अचानक बिजली चली गई और पूरे परिसर में ब्लैकआउट हो गया। सायरन की आवाज ने डर और बढ़ा दिया। सभी बच्चे अपने-अपने स्वजन को काल लगाने लगे।

माधव के पिता वायुसेना में हैं। वह सबसे ज़्यादा चिंतित था, क्योंकि उसके पिता का फोन नहीं लग पा रहा था। उसे लगा कि उसके पिता युद्ध क्षेत्र में तैनात हो सकते हैं।

सुशांत ने बताया कि रात होते-होते स्थिति थोड़ी सामान्य हुई। छात्रों को पता चला कि पाकिस्तान की स्थिति बिगड़ने के कारण भारत में सुरक्षा एजेंसियों ने यह सावधानी बरती थी। कुछ ही समय बाद बिजली भी बहाल हो गई और अधिकतर जगहों पर रोशनी लौट आई। इससे थोड़ी राहत मिली। हालांकि, डर का असर अभी भी बना हुआ है।

अंबाला में बड़ी संख्या में सैनिकों के मूवमेंट की चर्चा सुनी जा रही है। सेना की उपस्थिति से हौसला और बुलंद हो रहा है पर यह आशंका भी जन्म लेती है कि यहां कुछ बड़ी घटना न हो जाए। वैसे, विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाएं स्थगित कर दी है। इससे छात्रों को घर लौटने का निर्णय लेना आसान हो गया।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुफ्त बस सेवा शुरू की है। यह छात्रों को खरड़ रेलवे स्टेशन और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक पहुंचा रही है। कुछ छात्र सेक्टर 17 से भी बस लेकर रवाना हुए। बहुत से छात्रों ने ट्रेन पकड़कर अपने-अपने घर जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें

India Pakistan Tension: बिहार में छुट्टियों से बॉर्डर पर लौटने लगे फौजी, रेलवे को मिला स्पेशल डायरेक्शन

भारत-पाक तनाव के बीच बिहार सरकार ने 4 विभागों की छुट्टियां की रद, अपनी पोस्ट पर तैनात रहेंगे पुलिस अधिकारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।