Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    JDU की 72 सदस्यीय भागलपुर जिला कमेटी का एलान; ब‍िहार सरकार के मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी नसीहत

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:03 AM (IST)

    बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भागलपुर में जदयू की 72 सदस्यीय जिला कमेटी-2026 की आधिकारिक सूची जारी की। उन्होंने संगठन की मजबूती को जदयू की सबसे ...और पढ़ें

    ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के भागलपुर आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के भागलपुर आगमन पर जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन


    HighLights

    1. मंत्री श्रवण कुमार ने 72 सदस्यीय जदयू जिला कमेटी जारी की।

    2. संगठन की मजबूती ही जदयू की असली ताकत: श्रवण कुमार।

    3. नई कमेटी से बूथ स्तर पर पार्टी को मिलेगी मजबूती।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार के भागलपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला, पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर मंत्री का अभिनंदन किया।

    इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने जदयू की 72 सदस्यीय जिला कमेटी-2026 की आधिकारिक सूची जारी की।

    संगठन की मजबूती ही जदयू की असली ताकत: श्रवण कुमार

    मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही जनता दल (यूनाइटेड) की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नवमनोनीत पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

    जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि नई जिला कमेटी के गठन से जिले में पार्टी संगठन को भारी मजबूती मिलेगी और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाने में मदद मिलेगी।

    नई जिला कमेटी में इन्हें मिली मुख्य जिम्मेदारी

    72 सदस्यीय नई जिला कमेटी में समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है:

    • कोषाध्यक्ष: अंकित कुमार सिंह

    • जिला प्रवक्ता: शैलेंद्र तोमर

    • जिला उपाध्यक्ष (18): हीरा पांडे, अनुज सिंह, साजन कुमार, दिवाकर सिंह, संजय सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, मनोज कुमार मंडल, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद हासिब, रामविलास सिंह, अखिलेश प्रसाद सिंह, विजय कुमार सिंह, सकलदेव मंडल, राजेश कुमार सिंह, संजय सिंहा, दिवाकर राय, वीरेंद्र कुमार सिंह।

  • जिला महासचिव (22): प्रदीप सिंह कुशवाहा, बालेश्वर रजक, संजीत राय, ओम प्रकाश, अशोक सिंहा, संयुक्ता सिंहा, घनश्याम मंडल, शरणदेव सिंह, मोहम्मद औरंगजेब, विनय कुमार, प्रिंस कुमार कुशवाहा, सुधांशु शेखर, अनिल कुमार सिंह, जीत राणा, संजय कुमार मंडल, एडवोकेट नवीन कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, गोपाल कुमार सिन्हा, नरेश सिंह, उज्ज्वल कुमार, दिलीप कुमार सिंह एवं निसार अहमद।

  • खबरें और भी

  • जिला सचिव (33): सुधीर पांडे, उदय प्रताप राणा, विवेकानंद सिंह, कामदेव चौधरी, आनंद कुमार, योगेंद्र मंडल, प्रकाश कुमार सिंह, बाबूलाल पोद्दार, गोपाल झा, मनोज कुमार सुमन, मधुसूदन यादव, रानी झा, आलोक कुमार, पूनम देवी, अरविंद ठाकुर, नरेश मंडल, दिलीप कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, मोहम्मद सुल्तानुज्जमा, राजदेव पासवान, अरुण मंडल, गौरी शंकर मतवाला, इंजीनियर आशीष कुमार, राजा, नीरज कुमार, संदीप कुमार, रामचंद्र मंडल, वीणा सिन्हा, अमित कुमार, राहुल भारती एवं अरविंद कुमार भारती।

  • वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

    कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद सुबोध राय, पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, सुड्डू साईं, महादेव मंडल, शबाना दाऊद, रेणु सिंह, प्रदीप कुशवाहा और विजय मंडल समेत कई वरिष्ठ नेता एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे