Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में JDU जिलाध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस, आलाकमान के पास भेजी गई दावेदारों की सूची 

    Updated: Mon, 02 Mar 2026 09:44 AM (IST)

    भागलपुर में जदयू जिला अध्यक्ष पद के लिए संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। एक दर्जन से अधिक दावेदारों के सामने आने से तत्काल सहमति नहीं बन पाई। ...और पढ़ें

    जेडीयू का चुनाव चिन्ह। फाइल फोटो

    जेडीयू का चुनाव चिन्ह। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। जदयू जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत जिला अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही जदयू नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

    बड़ी संख्या में दावेदारों के नामांकन से कार्यालय परिसर पूरी तरह लोकतांत्रिक माहौल और संगठनात्मक सक्रियता से सराबोर रहा। जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन शाह और जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार की देखरेख में पूरी चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ी। एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की।

    जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए अनेक योग्य, अनुभवी और सक्रिय नेताओं के सामने आने से स्थिति जटिल हो गई। संगठन के प्रति सभी दावेदारों की प्रतिबद्धता और अनुभव को देखते हुए किसी एक नाम पर तत्काल सहमति बनाना कठिन हो गया। 

    जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने बताया कि उत्पन्न असमंजस की स्थिति को देखते हुए जिला निर्वाची पदाधिकारी और पर्यवेक्षक ने परामर्शदात्री सदस्यों पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सह वरीय नेता विभूति गोस्वामी एवं पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाष कुशवाहा के साथ विचार-विमर्श किया।

    खबरें और भी

    बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि सभी दावेदारों की सूची और संपूर्ण प्रतिवेदन प्रदेश नेतृत्व को भेजा जाएगा, ताकि संगठनात्मक संतुलन और व्यापक विमर्श के बाद अंतिम फैसला लिया जा सके। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जदयू की लोकतांत्रिक परंपरा की सराहना की।

    सभी ने विश्वास जताया कि प्रदेश नेतृत्व का निर्णय पार्टी और संगठन के हित में होगा। दावेदारों ने संयम और अनुशासन का परिचय देते हुए निर्वाची पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

    कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

    यह भी पढ़ें- 'पवन सिंह का राज्यसभा जाना लगभग तय', सिंगर गुंजन सिंह का बड़ा दावा; बिहार में सियासी हलचल तेज

    यह भी पढ़ें- चिराग पासवान ने बिहार में शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- कानून के रिव्यू की जरूरत