यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'ठोक देंगे..' हाथ में रिवाल्वर लेकर अस्पताल पहुंचे JDU विधायक, DSP को दे चुके हैं गंगा में फेंकने की धमकी
JDU MLA Gopal Mandal जदयू विधायक गोपाल मंडल हाथ में रिवाल्वर लिए अस्पताल पहुंचे तो उनको देखकर लोग सकते में आ गए। जब लोगों ने सवाल किए तो नीतीश के विध ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, भागलपुर। जदयू के गोपालपुर विधायक एवं सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल मंगलवार की शाम हाथ में रिवाल्वर लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंच गए। पोती अवनि का सिटी स्कैन कराना था।
इस दौरान हाथ में रिवाल्वर देख विधायक के कारनामे नहीं जानने वाले सकते में आ गए थे। पूछने पर विधायक ने लोकल भाषा में कहा कि हाथ म लै के नै चलबै त भीतरी म लै के चलबै। इसका मतलब था कि हाथ में रिवाल्वर नहीं रखेंगे तो क्या कमर में रखेंगे।
पहले चोर-बदमाश थे जान के दुश्मन, अब नेता
फिर लोकल भाषा में बोलने लगे कि पैन्हैं चोर-बदमाश लगलो रहै छलै, आब राजनीतिक लोग लागलो छै, कि गोपाल मंडल एमपी नै बनै। जौने नेता नै चाहे छै कि हमैं एमपी नै बनियै वैं लागलो नी छै। यै लेली हाथों म रिवाल्वर रहतै तब नी जरा हिन्नै-हुन्नै होलै कि दैइये देबै।
विधायक का कहना था कि पहले उनके पीछे चोर-बदमाश लगे हुए थे कि जान ले लें। अब जब से एमपी बनने की तैयारी में हैं, राजनीतिज्ञ लोग लगे हुए हैं कि यह जिंदा रहेगा तो एमपी बन जाएगा। इसलिए हाथ में रिवाल्वर रखते हैं, जरा भी इधर-उधर हुआ कि बिना देर किए ठोंक देंगे।
विधायक गोपाल मंडल निश्चिंत भाव से कहते हैं कि हमारी आबादी अधिक है तो एमपी तो बनेंगे ही न। गाड़ी से पोती के साथ अस्पताल आए, सिटी स्कैन कराया। सब ठीक था, लौट रहे हैं। कहीं कोई विवाद नहीं। हमारा यही स्टाइल है, हमारे लोग, हमारे वोटर हमारे हुरमुठ अदा के दीवाने हैं। हम भी उनके लिए दिन-रात कभी भी, कहीं भी किसी से टकराने के लिए तैयार रहते हैं।
खबरें और भी
DSP को दी गंगा में फेंकने की धमकी
विधायक गोपाल मंडल का विवादों से पुराना नाता रहा है। हालांकि, हर विवाद पर बड़ी ही साफगोई से अपनी बात भी रखते हैं। कभी गोपालपुर से आए मरीज के उपचार में देरी पर एक डाक्टर को एके-47 से भून देने की धमकी तो कभी डीएसपी मुख्यालय को इलाके के युवक की बेरहमी से पिटाई करने पर गंगा में फेंक देने की धमकी दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें - Bihar: पेट भरने को नहीं था खाना तो पिता ने तीन बेटियों को जहर देकर मार डाला, उसके बाद की कहानी कंपा देगी रूह
तेजस राजधानी एक्सप्रेस में अंडरवियर में घूमने और एक सहयात्री से विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहे थे।
यह भी पढ़ें - न्यायिक सेवा में EWS को 10% आरक्षण, बनेंगे 100 नए पशु चिकित्सालय; 14 प्रस्तावों पर नीतीश कैबिनेट की मुहर