Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर-सबौर मरीन ड्राइव की भू-अधिग्रहण प्रक्रिया में आएगी तेजी, नया प्रस्ताव पेश करेगा BSRDCL

    Updated: Sun, 18 Jan 2026 12:01 PM (GMT+05:30)

    बिहार रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) मुंगेर-सबौर मरीन ड्राइव परियोजना के लिए जल्द ही भू-अर्जन विभाग को नक्शे के साथ नया प्रस्ताव सौंपेगा। 7 ...और पढ़ें

    मुंगेर-सबौर मरीन ड्राइव परियोजना। फाइल फोटो

    मुंगेर-सबौर मरीन ड्राइव परियोजना। फाइल फोटो

    HighLights

    1. BSRDCL सौंपेगा मरीन ड्राइव भूमि अधिग्रहण का नया प्रस्ताव।

    2. प्रस्ताव में 70.80 किलोमीटर मरीन ड्राइव का नक्शा भी शामिल होगा।

    3. भागलपुर के गोराडीह औद्योगिक गलियारे पर 20 जनवरी को सुनवाई।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। मुंगेर के सफियाबाद से सबौर तक 70.80 किलोमीटर लंबी मरीन ड्राइव परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बिहार रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (BSRDCL) जल्द ही भू-अर्जन विभाग को नया प्रस्ताव सौंपेगा। इस बार प्रस्ताव मरीन ड्राइव के नक्शे के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।

    अधिकारियों के अनुसार, नक्शा कुछ ही दिनों में उपलब्ध हो जाएगा। BSRDCL के सहायक महाप्रबंधक (AGM) अभिषेक कुमार ने बताया कि दोबारा प्रस्ताव सौंपने में कोई देरी नहीं की जाएगी। इसके साथ ही अधियाचना भी भू-अर्जन विभाग को सौंप दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि इस परियोजना के अलाइनमेंट को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। यदि कोई अड़चन आती है, तो वह भूमि अधिग्रहण के दौरान ही हो सकती है, लेकिन उसे सुलझाते हुए आगे की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

    एजेंसी को प्लांट सेटअप करना है, जिसके लिए आवश्यक कार्रवाई तेजी से की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि परियोजना पर काम शुरू होने में किसी प्रकार की देरी न हो, इसके लिए बीएसआरडीसीएल लगातार प्रयासरत है।

    सफियाबाद से अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) तक 35 किलोमीटर और अजगैवीनाथ धाम से सबौर तक 40.80 किलोमीटर में मरीन ड्राइव का निर्माण किया जाएगा। दूसरी ओर, भागलपुर के गोराडीह में प्रस्तावित इंडस्ट्रियल कारिडोर के लिए 20 जनवरी को एसआईए की टीम सुनवाई करेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Saraswati Puja 2026: सरस्वती पूजा में डीजे बजाने पर बैन, धारदार हथियार साथ निकाला जुलूस तो कार्रवाई पक्का

    यह भी पढ़ें- फुफेरी भाभी से मेलजोल से नाराज दोस्त ने गड़ासे से गला काटा, शव गंगा में बहाया; खून मिटाने के लिए मिट्टी डाली