Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'BJP को हराने के लिए एक हो जाता है 22 जातियों वाला मुसलमान', विधायक के बयान से सियासी हलचल तेज

    Updated: Sat, 03 May 2025 11:04 PM (IST)

    विधायक ई. शैलेन्द्र ने राजद पर मुसलमानों की पार्टी होने का आरोप लगाया और पहलगाम हमले के बाद हिंदू एकता का आह्वान किया। उन्होंने बिहपुर के मुसलमानों की ...और पढ़ें

    भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र ने दिया बड़ा बयान। (जागरण)
    भाजपा विधायक ई. शैलेंद्र ने दिया बड़ा बयान। (जागरण)

    HighLights

    1. विधायक ने हिंदुओं से भी जात-पात से ऊपर उठ कर एकजुट होने का किया आह्वान
    2. राजद पूरी तरह मुसलमानों की पार्टी है, वह धर्म विशेष व तुष्टीकरण की करती है राजनीति
    3. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में इतनी बड़ी घटना के बाद भी बिहपुर विधान सभा के मुसलमान चुप क्यों हैं ?

    संवाद सूत्र, बिहपुर/खरीक। विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक ई. शैलेंद्र ने धर्म विशेष और तुष्टीकरण की राजनीति करने पर विपक्ष और राजद पर जमकर हमला बोला।

    उन्होंने कहा कि राजद पूरी तरह मुसलमानों की पार्टी है। वहीं, विधायक ने स्थानीय मुसलमानों पर भी शब्द बाण छोड़े। ई. शैलेंद्र ने कहा कि 22 जातियों वाला मुसलमान भाजपा को हराने के लिए एक हो जाता है। इसलिए हिंदुओं से भी जात-पात से ऊपर उठ कर एकजुट होने का अह्वान किया।

    इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना

    विधायक ई. शैलेंद्र ने पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी घटना को क्रूर, कायराना और कट्टर मजहबी आंतकियों द्वारा इंसानियत को शर्मसार करने वाला बताया।

    उन्होंने कहा कि आज इतनी बड़ी घटना के बाद भी बिहपुर विधानसभा के मुसलमान चुप क्यों हैं ? पहलगाम में 27 हिंदुओं के नरसंहार की घटना के बाद भी बिहपुर विधानसभा के एक भी मुस्लिम मोहल्लों या मुसलमानों ने कैंडल मार्च या शोक सभा नहीं हुई। न मातम मनाया गया न श्रद्धांजलि दी गई।

    मजबूर कर रहे आतंकवादी

    वारदात के दौरान मुस्लिम आतंकवादियों ने कलमा पढ़ने को कहा गया। कलमा नही पढ़ने पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    आंतकवादी पूरे हिंदुस्तान के हिंदू को मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर करना चाहता है। उन्होंने सवाल के लहजे में कहा कि बिहपुर विधान सभा के मुसलमान हिंदुस्तान के नहीं पाकिस्तान के हैं क्या?

    विधायक ने कहा कि धर्म पूछकर निर्दोष लोगों को गोली मारी गई। यही नहीं, पर्यटकों के धर्म की पहचान के लिए उनके कपड़े उतरवाए गए। अन्य धर्म की पुष्टि होने पर उन्हें मौत की नींद सुला दिया गया।

    आंतकवादियों ने हिंदू की जाति देखकर नहीं, उनका धर्म देखकर मारा। वे खरीक के लोदीपुर में शुक्रवार की शाम ग्रामीणों के साथ संवाद कर रहे थे। इसका वीडियो शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, विधायक ई. शैलेंद्र ने इस दौरान क्षेत्रीय समस्या, निदान व विकास की बातों को भी रखा।

    राजद ने ई. शैलेंद्र के बयान को बताया आपत्तिजनक

    विधायक ई. शैलेंद्र के बयान पर राजद नेताओं ने तल्ख टिप्पणी की है। राजद नेता अवनीश कुमार ने कहा कि जनता सब देख व समझ रही है।

    अवनीश ने क्षेत्र के लोगों से कहा कि आप विकास, शांति और सुरक्षित भविष्य चुनिए। नहीं तो बिहार भी इन नेताओं के कारण जम्मू कश्मीर और बिहपुर विधानसभा पहलगाम बन जाएगा।

    वहीं, राजद जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, युवा राजद जिलाध्यक्ष अमन आनंद और जिला उपाध्यक्ष छतीश यादव ने विधायक के बयान को जहरीला और घोर आपत्तिजनक बताया।

    यह भी पढ़ें-

    जाति गणना पर तेजस्वी यादव का मास्टर स्ट्रोक, लालू यादव के राजद ने बनाया नया फार्मूला

    Bihar Politics: 'तेजस्वी और उनके परिवार ने...', BJP नेता ऋतुराज सिन्हा ने फिर से लालू फैमिली पर बोला हमला

    खबरें और भी