Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Crime: पति का किसी और महिला से था संबंध, पत्नी ने विरोध किया तो रॉड मारकर की हत्या

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 04:36 PM (GMT+05:30)

    नवगछिया पुलिस ने गोपालपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पति ने अवैध संबंध छिपाने के लिए लोहे की रॉड से पत्नी की हत ...और पढ़ें

    गिरफ्तार आरोपी और पुलिस। फोटो जागरण

    गिरफ्तार आरोपी और पुलिस। फोटो जागरण

    HighLights

    1. नवगछिया पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया महिला हत्याकांड।

    2. पति ने अवैध संबंध छिपाने के लिए की पत्नी की हत्या।

    3. लोहे की रॉड से हमला कर पत्नी को खेत में छोड़ा था।

    संवाद सहयोगी, नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का नवगछिया पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन किया है। नवगछिया एसडीपीओ अनिकेत अमर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    पूछताछ में उसने अपनी पत्नी की हत्या की साजिश और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। उसने अवैध हथियार की व्यवस्था भी की थी, लेकिन गोली उपलब्ध नहीं होने के कारण लोहे की राड से पत्नी के सिर पर कई वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे पास के खेत में छोड़ कर फरार हो गया।

    जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को गोपालपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि सुकटिया बाजार स्थित एक खेत में महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी है। उसके सिर पर धारदार हथियार एवं लोहे की राड से हमला किया गया था।

    पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए एफएसएल टीम की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर भेजा गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    खबरें और भी

    मृतका की मां के फर्द बयान पर दर्ज किया गया है हत्या का केस

    मृतका की मां के फर्द बयान पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए एसआईटी का गठन किया था।

    टीम ने महज 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए गोपालपुर थाना क्षेत्र के रतनगंज सुकटिया बाजार निवासी अभियुक्त जीवन हरिजन (पिता-स्व. खोखा हरिजन) को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसका एक अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता था। इसी कारण उसने पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी।

    एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध हथियार भी बरामद कर लिया है। विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- सहरसा में चोरी की घटनाओं के बाद जागा प्रशासन, हॉस्टल-लॉज में 3 घंटे तक चली छापेमारी