Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहरसा में चोरी की घटनाओं के बाद जागा प्रशासन, हॉस्टल-लॉज में 3 घंटे तक चली छापेमारी

    Updated: Mon, 06 Jul 2026 02:36 PM (IST)

    सहरसा के बख्तियारपुर में चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने हॉस्टलों और लॉजों में तीन घंटे तक सघन छापेमारी की। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सं ...और पढ़ें

    हॉस्टल-लॉज में 3 घंटे तक चली छापेमारी

    हॉस्टल-लॉज में 3 घंटे तक चली छापेमारी

    HighLights

    1. चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस की सक्रियता बढ़ी।

    2. एसडीपीओ के नेतृत्व में हॉस्टल, लॉज में छापेमारी।

    3. सीसीटीवी कैमरे लगाने और सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश।

    संवाद सूत्र, सिमरीबख्तियारपुर (सहरसा)। बख्तियापुर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार देर शाम एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस ने नगर क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में करीब तीन घंटे तक सघन छापेमारी अभियान चलाया। 

    इस दौरान पुलिस टीम ने कई स्थानों पर जांच-पड़ताल करते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तथा आवश्यक जानकारी जुटाई।

    किरायेदारों व स्कूली बच्चों से पूछताछ

    छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने शहर के विभिन्न निजी स्कूलों, हास्टलों, लाजों एवं रिहायसी बिल्डिंगों में रह रहे किरायेदारों व स्कूली बच्चों से भी पूछताछ की। जांच के दौरान वहां रहने वाले छात्रों एवं कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही संचालकों से आगंतुकों के पंजीकरण, पहचान पत्र एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक पूछताछ की गई। 

    इस दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने स्कूल, हॉस्टल एवं लॉज संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। 

    सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं

    उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे अपराध की रोकथाम और किसी भी घटना के शीघ्र उद्भेदन में काफी सहायक साबित होते हैं। इसलिए सभी संस्थानों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। 

    एसडीपीओ ने स्पष्ट कहा कि बिना निर्धारित मानकों एवं आवश्यक अभिलेखों के स्कूल, हास्टल अथवा लाज का संचालन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे संस्थानों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संचालकों को सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा स्थानीय थाना को समय-समय पर आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

    अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस

    उन्होंने बताया कि चोरी की हालिया घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस का उद्देश्य अपराधियों में भय का माहौल बनाना तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। 

    खबरें और भी

    पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। 

    उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। जांच के दौरान बख्तियापुर थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, दारोगा स्वीटी कुमारी सहित भाड़ी संख्या में महिला व पुरूष पुलिस बल मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- सहरसा के उग्रतारा मंदिर में परंपराओं से खिलवाड़, सचिव की मनमानी पर ग्रामीणों में रोष, DM ने अफसर से कहा- जांच कीजिए