भागलपुर में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 50 से अधिक जगहों पर मजिस्ट्रेट तैनात
नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने सावन माह में कांवरियों की भीड़ के लिए विशेष व्यवस्था की है, जिसमें 50 से अधिक स्थानों पर पुलिस अधिकारी और दंडाधिकारी तैनात ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो
HighLights
नवगछिया एसपी ने कांवरियों की सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था की।
50 से अधिक स्थानों पर पुलिस, दंडाधिकारी तैनात किए गए।
गंगा घाटों पर गोताखोरों सहित सुरक्षा बल मौजूद।
संवाद सूत्र, नवगछिया। सावन माह में सड़क पर कांवड़ियों की भीड़ को लेकर नवगछिया एसपी वैभव शर्मा के द्वारा अलग-अलग रूटों पर निगरानी को लेकर खास व्यवस्था की गई है। जिससे यातायात नियंत्रण में कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो।
नवगछिया पुलिस की ओर से 50 से अधिक जगहों पर एक से 28 अगस्त तक पुलिस अधिकारी व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। श्रावणी मेला को लेकर के यहां पर दो-दो पालियों में पुलिस अधिकारी एवं दंडाधिकारी को लगाया गया है। शनिवार शाम से लेकर सोमवार शाम तक ये अधिकारी तैनात रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गंगाजल भरकर पैदल एवं वाहनों से विभिन्न शिवालयों तक जाने वाले रूट पर विशेष रूप से शनिवार रविवार एवं सोमवार को श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण अनुमंडल प्रशासन की ओर से संयुक्त आदेश निकालकर 50 से अधिक जगहों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल नियुक्ति किया है। जिसमें यातायात थाना भी सहयोग रहेगा।
मुंगेर पुल होते हुए जाने का भी आग्रह
बताया गया है कि नवगछिया एवं परबत्ता थाना क्षेत्र में 25 झंडापुर थाना क्षेत्र में 23 भवानीपुर थाना क्षेत्र में सात जगहों पर पुलिस बल एवं दंडाधिकारी की प्रतिनिधि किया गया है। साथ ही पुलिस अधिकारियों के द्वारा बेली ब्रिज पर यात्रियों के बढ़ते दबाव को लेकर मुंगेर पुल होते हुए जाने का भी आग्रह किया गया है।
खबरें और भी
खुद यातायात पुलिस इंस्पेक्टर एस वारसी के द्वारा अलग-अलग जगहों पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के साथ शिविर में कैंप बनाया गया है। नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने देर शाम शिविर स्थल एवं रूट चार्ट का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
विभिन्न गंगा घाटों एवं सड़कों पर भी रहेंगे पुलिस बल
गोपालपुर परबत्ता एवं भवानीपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर भी पुलिस बल के साथ गोताखोर की नियुक्ति की गई है। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यहां पर किसी भी तरह का कोई अनजान व्यक्ति डूब न जाए इसके लिए विशेष व्यवस्था भी की गई है।