पीरपैंती में महारुद्र यज्ञ : स्वामी आगमानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग से दी जीवन में धर्म व भक्ति की प्रेरणा
भागलपुर के पीरपैंती में आयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। स्वामी आगमान ...और पढ़ें

भागलपुर के पीरपैंंती सुंदरपुर में प्रवचन करते स्वामी आगमानंद।
HighLights
स्वामी आगमानंद ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।
यज्ञ स्थल पर धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।
वृंदावन की रामलीला मंडली ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
संवाद सूत्र, पीरपैंती (भागलपुर)। भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड के सुंदरपुर शाखा कृषि फार्म मैदान में आयोजित श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री रामचंद्राचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद महाराज के सानिध्य में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।
श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का हुआ वर्णन
भागवत कथा के पांचवें दिन स्वामी आगमानंद महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार, दुराचार और पाप बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दुष्टों के संहार और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। प्रवचन के दौरान श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर कथा सुनते रहे।

मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल में मौजूद रहे। मंगल गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से जयकारे लगाए और उत्सव में सहभागिता की।
हवन-पूजन से गूंजा क्षेत्र
यज्ञाचार्य पंडित अनिरुद्ध शास्त्री व पंडित गौतम सामवेदी के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों द्वारा हवन-पूजन कराया जा रहा है। वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत है। यज्ञ स्थल पर श्रद्धालु आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
खबरें और भी
रामलीला मंडली की संगीतमय प्रस्तुति
रात में वृंदावन से आए संतोष पचौरी के नेतृत्व में रामलीला मंडली ने अहिल्या उद्धार, गंगा अवतरण और नगर दर्शन की संगीतमय प्रस्तुति दी। भक्ति लीला के मंचन को देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा।
जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
देर शाम भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने भी यज्ञ स्थल पर पहुंचकर पूजन में भाग लिया। आयोजन में प्रमुख रश्मि कुमारी सहित कई संत-महात्मा और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में यज्ञ समिति के अध्यक्ष पप्पू साह, सचिव रंजीत पासवान, उपाध्यक्ष गुंजन साह सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्वामी जीवनानंद स्वामी यज्ञ स्थल पर ही प्रवास कर रहे हैं।