Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भागलपुर में पीएम आवास योजना के लिए करोड़ों की राशि जारी, 16 हजार घरों का सपना होगा पूरा

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 09:05 PM (IST)

    केंद्र और राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए करीब सात महीने बाद राशि जारी कर दी है। इससे भागलपुर जिले के 14 प्रखंडों के 16,713 लं ...और पढ़ें

    भागलपुर में पीएम आवास योजना के लिए राशि जारी (AI Generated Image)

    भागलपुर में पीएम आवास योजना के लिए राशि जारी (AI Generated Image)

    HighLights

    1. पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के लिए राशि जारी।

    2. भागलपुर के 14 प्रखंडों के लाभुकों को सीधा भुगतान।

    3. 16,713 लंबित आवास निर्माण कार्यों में आएगी तेजी।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लाभुकों के लिए करीब सात माह बाद केंद्र और राज्य सरकार ने राशि जारी कर दी है। केंद्र व राज्यांश की स्वीकृत राशि पोर्टल पर अंकित कर दी गई है। इसके साथ ही जिले के 14 प्रखंडों में लाभुकों के बैंक खातों में सहायता राशि के सीधे भुगतान की प्रक्रिया तेज हो गई है।

    बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (बीआरडीएस) की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्या सिंह ने इस संबंध में जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त को निर्देश जारी किए हैं।

    पत्र में कहा गया है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत केंद्रांश के समानुपातिक राज्यांश की भी स्वीकृति मिल गई है। प्रखंडवार और मदवार राशि का विवरण पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की बाधा नहीं आए।

    मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग केवल इसी योजना मद में किया जाएगा। किसी अन्य कार्य या मद में इस राशि का व्यय नहीं किया जा सकेगा। इस संबंध में सक्षम प्राधिकार की स्वीकृति प्राप्त होने की भी जानकारी दी गई है।

    पत्र की प्रतिलिपि संबंधित लेखा पदाधिकारी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

    जिले में फिलहाल प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के 16,713 लाभुकों का आवास निर्माण लंबित है। राशि जारी होने के बाद इन लाभुकों के आवास निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

    प्रखंड राशि (रुपये में)
    गोपालपुर 2,75,76,205
    गोराडीह 2,63,00,043
    इस्माइलपुर 2,02,52,143
    जगदीशपुर 2,74,92,977
    खरीक 9,34,92,769
    नारायणपुर 1,26,78,396
    नाथनगर 2,23,88,328
    नवगछिया 4,39,99,861
    पीरपैंती 2,40,52,887
    रंगरा चौक 4,78,83,633
    सबौर 3,93,94,579
    शाहकुंड 3,29,30,539
    सन्हौला 4,07,53,969
    अजगैवीनाथ धाम 4,01,71,374

    खबरें और भी