नवगछिया, बरौनी और कटिहार के रास्ते चलने वाली अगरतला स्पेशल ट्रेन में बड़ा बदलाव; अब नए रूप में दौड़ेगी यह गाड़ी
रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अब पारंपरिक आईसीएफ की जगह आधुनिक एलएचबी कोचों के साथ चलेगी। यह बदलाव यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक औ ...और पढ़ें

रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन में लगेंगे आधुनिक LHB कोच
HighLights
रानी कमलापति-अगरतला एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक एलएचबी कोच।
23 जुलाई 2026 से शुरू होगी एलएचबी कोच सेवा।
यात्री सुरक्षा और आराम में होगा बड़ा सुधार।
संवाद सूत्र, नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया और भागलपुर के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 01665/01666 रानी कमलापति– अगरतला–रानी कमलापति स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के लिए रेल मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा इस स्पेशल ट्रेन को अब पुराने पारंपरिक आईसीएफ (ICF) कोच की जगह आधुनिक और पूरी तरह सुरक्षित एलएचबी (LHB) रेक के साथ चलाने की हरी झंडी दे दी गई है।
रानी कमलापति और अगरतला से इन तारीखों से शुरुआत
रेलवे से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रानी कमलापति स्टेशन से आगामी 23 जुलाई 2026 से और वापसी दिशा में अगरतला स्टेशन से 26 जुलाई 2026 से इस ट्रेन का संचालन पूरी तरह नए और चमचमाते एलएचबी रेक के साथ शुरू हो जाएगा। इस बदलाव से लंबी दूरी का सफर तय करने वाले हजारों रेल यात्रियों को सीधे तौर पर बड़ी राहत मिलने वाली है।
ट्रेन में जोड़े जाएंगे अलग-अलग श्रेणियों के कुल 22 कोच
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा और अलग-अलग बजट का ध्यान रखते हुए कुल 22 कोच शामिल किए जाएंगे। नए एलएचबी रेक के तहत इस ट्रेन में 4 जनरल (सामान्य) कोच, 5 थर्ड एसी कोच, 1 एसी इकोनॉमी कोच, 2 सेकेंड एसी कोच और 8 स्लीपर (शयनयान) कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा ट्रेन में ब्रेक वैन और पावर कार की व्यवस्था भी मौजूद रहेगी।
पारंपरिक डिब्बों के मुकाबले ज्यादा सुरक्षित हैं LHB कोच
एलएचबी (लिंके हॉफमैन बुश) कोच जर्मनी की आधुनिक तकनीक से निर्मित होने के कारण पारंपरिक डिब्बों की तुलना में कहीं अधिक सुरक्षित और आरामदायक माने जाते हैं। इन आधुनिक डिब्बों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें दुर्घटना या पटरी से उतरने की स्थिति में भी कोच एक-दूसरे के ऊपर नहीं चढ़ते हैं, जिससे जान-माल का नुकसान न्यूनतम होता है।
खबरें और भी
कम कंपन और उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम से सफर होगा शानदार
इन नए कोचों में यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता, बेहद कम कंपन (झटके न लगना), उन्नत एंटी-टेलीस्कोपिक ब्रेकिंग प्रणाली और उच्च सुरक्षा मानक देखने को मिलेंगे। आधुनिक बनावट के कारण इन डिब्बों में अपेक्षाकृत बर्थ की संख्या भी थोड़ी अधिक होती है, जिससे त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में बड़ा कदम
रेल सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश राणा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए बताया कि रेल मंत्रालय का यह निर्णय यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस रूट पर एलएचबी कोच की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे पूरा होने से यात्रियों का सफर अब बेहद सुखद हो जाएगा।