Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ियों को ₹40 में मिलेगा नाश्ता, ₹75 में भोजन; श्रावणी मेला में खान-पान और पूजन सामग्री के दाम तय

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 06:00 AM (IST)

    श्रावणी मेला में कांवरियों को किफायती दरों पर भोजन, नाश्ता और पूजा सामग्री मिलेगी। भागलपुर जिला प्रशासन ने मनमानी वसूली रोकने के लिए विभिन्न वस्तुओं क ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. ₹40 में नाश्ता, ₹75 में भरपेट भोजन मिलेगा।

    2. जिला प्रशासन ने सभी वस्तुओं की दरें तय कीं।

    3. मनमानी वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई, शिकायत करें।

    जागरण संवाददाता, भागपुर। श्रावणी मेला में आने वाले लाखों कांवरियों को इस बार किफायती दर पर भोजन, नाश्ता, पेय पदार्थ और पूजा सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

    जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न खाद्य एवं पूजा सामग्री की दरें निर्धारित कर दी गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं मिल सकें और किसी तरह की मनमानी वसूली न हो।

    जारी मूल्य सूची के अनुसार कांवरियों को मात्र 40 रुपये में चार पूड़ी, दो जलेबी और सब्जी का नाश्ता मिलेगा, जबकि 75 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध होगा। भोजन की थाली में 150 ग्राम चावल व दो रोटी अथवा 200 ग्राम चावल या छह रोटी के साथ दाल, सब्जी, पापड़ तथा चटनी या अचार शामिल रहेगा।

    बच्चों के लिए 50 रुपये में विशेष भोजन की व्यवस्था की गई है। वहीं 40 रुपये में हाफ प्लेट भोजन और सात रुपये प्रति पीस की दर से रोटी भी उपलब्ध होगी। पेय पदार्थों में स्पेशल चाय 10 रुपये, सामान्य चाय छह रुपये, 250 मिली गर्म दूध 25 रुपये, साधारण लस्सी 20 रुपये तथा स्पेशल केसरिया लस्सी 30 रुपये में मिलेगी।

    मौसमी और नारंगी का जूस 30 रुपये तथा अनार का जूस 60 रुपये प्रति गिलास निर्धारित किया गया है। इसके अलावा सत्तू शर्बत, दही, मिठाई, चूड़ा, सत्तू और ठंडा पानी की दरें भी तय कर दी गई हैं।

    पूजा सामग्री में कांवर, बहंगी, डोरी, खूंटी, लाठी तथा गंगाजल भरने के लिए प्लास्टिक के डिब्बे, पावित्री और लोटा भी निर्धारित कीमत पर उपलब्ध होंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकृत दुकानदारों को मूल्य सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

    निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि वे तय दरों पर ही खरीदारी करें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

    खबरें और भी

    • भोजन- 150 ग्राम चावल व दो पीस रोटी या दो सौ ग्राम चावल या छह पीस रोटी, दाल, सब्जी, पापड़, चटनी या आचार : 75 रुपये
    • बच्चे के लिए भोजन-100 ग्राम चवल, एक पीस रोटी या 150 ग्राम चावल या चार पीस रोटी, दाल, सब्जी, पापड़ , चटनी या आचार : 50 रुपये
    • हाफ प्लेट-चावल, दाल, सब्जी, भुजिया : 40 रुपये
    • रोटी : सात रुपये पीस
    • नाश्ता-चार पीस पूड़ी, दो जलेबी व सब्जी : 40 रुपये प्लेट
    • अतिरिक्त पूड़ी या जलेबी : छह रुपये पीस
    • चाय स्पेशल : 10 रुपये
    • चाय चालू : छह रुपये
    • मिठाई छेना : 275 रुपये किलो, 10 रुपये पीस
    • पेड़ा आठ सौ ग्राम खोआ व दो सौ ग्राम चीनी : 380 रुपये किलो
    • दही मलाईयुक्त : 125 रुपये किलो
    • गर्म दूध 250 मिली चीनी व मलाई के साथ : 25 रुपये
    • लस्सी 200 मिली मलाईयुक्त : 20 रुपये
    • स्पेशल केसरिया लस्सी 200 मिली मलाईयुक्त : 30 रुपये
    • चूड़ा कतरनी ताजा : 75 रुपये किलो
    • चूड़ा मोटा ताज : 45 रुपये किलो
    • सत्तू चना ताजा : 125 रुपये किलो
    • 50 ग्राम सत्तू शर्बत जीरा व चीनी के साथ : 20 रुपये ग्लास
    • 100 ग्राम सत्तू शर्बत जीरा व चीनी के साथ : 30 रुपये ग्लास
    • ठंडा पानी : 15 रुपये प्रति लीटर
    • विश्राम के लिए चौकी : 30 रुपये
    • मौसमी का जूस 200 मिली : 30 रुपये ग्लास
    • नारंगी का जूस 200 मिली : 30 रुपये ग्लास
    • अनार का जूस 200 मिली : 60 रुपये ग्लास
    • कोल्ड ड्रिंक व डिब्बा बंद सामग्री : प्रिंट दर पर
    • कांवर बहंगी, डोरी, खूंटी,घूघरू, अगरबत्ती स्टैंड के साथ : 175 रुपये
    • डलिया वाला दरभंगिया कांवर : 110 रुपये
    • तारकेश्वरी कांवर : 200 रुपये
    • लाठी मोटा : 40 रुपये
    • लाठी पतला : 30 रुपये

    गंगा जल भरने के लिए प्लास्टिक का डिब्बा

    • रंगीन एक लीटर जोड़ा में : 25 व 35 रुपये
    • सफेद एक लीटी जोड़ा में : 30 व 40 रुपये
    • एक नग प्लास्टिक पावित्री आधा लीटर रंगीन : आठ व दस रुपये
    • एक नग प्लास्टिक पावित्री आधा लीटर सफेदा : 10 व 12 रुपये
    • प्लास्टिक लोटा गोल्डन : 18 व 20 रुपये
    • प्लास्टिक लोटा सागर व सत्यम : 20 व 25 रुपये
    • ए-1 साइज लोटा : 20 व 25 रुपये
    • मीडियम साइज लोटा : 18 व 24 रुपये