शिवभक्तों के लिए रेलवे की सौगात: श्रावणी मेला के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर रुकेंगी 6 और एक्सप्रेस ट्रेनें
रेलवे ने श्रावणी मेला के लिए अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) स्टेशन पर विशेष व्यवस्था की है, जिसमें एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें और छह से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों ...और पढ़ें
-1785349129782_m.webp)
सांकेतिक फोटो
HighLights
श्रावणी मेला के लिए रेलवे ने की विशेष व्यवस्था।
एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें, छह एक्सप्रेस ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव।
अजगैवीनाथ धाम स्टेशन पर श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त ठहराव।
जागरण संवाददाता, भागलपुर। श्रावणी मेला रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ ही अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) स्टेशन पर अतिरिक्त ट्रेनों के ठहराव को लेकर विशेष व्यवस्था की है।
भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस, मालदा टाउन-उधना, भागलपुर-रांची, भागलपुर-सहरसा, साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी सहित एक दर्जन स्पेशल ट्रेनों का संचालन का निर्णय लिया है। जबकि आधा दर्जन से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का अजगैवीनाथ धाम (सुल्तानगंज) स्टेशन पर ठहराव दिया है। वहीं, कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है।
30 जुलाई से 28 अगस्त तक मेले की अवधि में इस स्टेशन पर रुकने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव समय में आवश्यकता के अनुसार अस्थायी रूप से पांच मिनट तक की बढ़ोतरी की जाएगी।
एक्सप्रेस ट्रेनों को अजगैवीनाथ स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। इससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।
इन ट्रेनों का होगा अतिरिक्त ठहराव
ट्रेन नंबर 13423 भागलपुर-अजमेर एक्सप्रेस : 30 जुलाई से 27 अगस्त तक निर्धारित दिनों में आगमन 1.38 बजे दोपहर, प्रस्थान 1.40 बजे
ट्रेन नंबर 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस : 31 जुलाई से 28 अगस्त तक आगमन 1.02 बजे दोपहर, प्रस्थान 1.04 बजे
ट्रेन नंबर 13430 आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस : 1 अगस्त से 22 अगस्त तक आगमन 5.55 बजे शाम, प्रस्थान 5.57 बजे
ट्रेन नंबर 13424 अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस : 01 अगस्त से 22 अगस्त तक आगमन 1.50 बजे दोपहर, प्रस्थान 1.52 बजे
ट्रेन नंबर 15620 कामाख्या-गया एक्सप्रेस : 3 अगस्त से 24 अगस्त तक आगमन 12.11 बजे रात, प्रस्थान 12:13 बजे
ट्रेन नंबर 15619 गया-कामाख्या एक्सप्रेस : 4 अगस्त से 25 अगस्त तक आगमन 5.45 बजे शाम, प्रस्थान 5.47 बजे
यह भी पढ़ें- वैशाली में श्रावणी मेला के लिए नया ट्रैफिक प्लान, इन रूटों पर वाहनों की आवाजाही पर रहेगी रोक