Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नई दिल्ली, आनंद व‍िहार, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, अजमेर, उधना व मालदा की ट्रेनें रहेंगी रद, 15 द‍िन होगी परेशानी

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 11:35 PM (IST)

    दानापुर रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक भागलपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे त्योहारी सीजन में यात् ...और पढ़ें

    भागलपुर: दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग से रेल यातायात प्रभावित; विक्रमशिला समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त

    भागलपुर: दानापुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग से रेल यातायात प्रभावित; विक्रमशिला समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त

    HighLights

    1. दानापुर रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य जारी।

    2. 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक ट्रेनें रद्द।

    3. यात्री यात्रा से पहले शेड्यूल अवश्य जांचें।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग (Non-Interlocking) का तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कारण भागलपुर से खुलने वाली और इस मार्ग से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख एक्सप्रेस व मेल ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 20 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तिथियों में कई ट्रेनें निरस्त (Cancel) रहेंगी, जिससे त्योहारी सीजन में सफर करने वाले रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना तय है।

    रेल प्रशासन के अनुसार पटरियों के रख-रखाव और सिग्नलिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। यात्रा पर निकलने से पहले यात्री ट्रेनों का शेड्यूल जरूर जांच लें।

    रद रहने वाली मुख्य ट्रेनें

    इसके तहत अजमेर-भागलपुर एक्सप्रेस 24 व 26 सिंतबर तथा 1 व 3 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। वहीं, भागलपुर-मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस 25 सितंबर से 04 अक्टूबर तक नहीं चलेगी। मालदा-पटना एक्सप्रेस 20, 23, 25, 27, 30 सितंबर व 2 अक्टूबर को रद्द रहेगी, जबकि उधना-मालदा एक्सप्रेस 24 व 27 सितंबर तथा 1 व 4 अक्टूबर को नहीं संचालित होगी। इसके अलावा नई दिल्ली/आनंद विहार-मालदा एक्सप्रेस 20 सितंबर से 03 अक्टूबर के बीच विभिन्न तिथियों में निरस्त रहेगी। 

    जानिए कब से कब तक कौन सी ट्रेनें रहेंगी निरस्त

    • उधना - मालदा टाउन (13426): 24 सितंबर और 01 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

    • मालदा टाउन - उधना (13425): 27 सितंबर और 04 अक्टूबर को नहीं चलेगी।

    • भागलपुर - अजमेर एक्सप्रेस (13423): 24 सितंबर और 01 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

    • अजमेर - भागलपुर एक्सप्रेस (13424): 26 सितंबर और 03 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

    • भागलपुर - मुजफ्फरपुर जनसेवा एक्सप्रेस (13419): 25 सितंबर से 04 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगी।

    दिल्ली और पटना मार्ग की इन ट्रेनों का परिचालन भी रहेगा प्रभावित

    • मालदा टाउन - पटना एक्सप्रेस (13415): 20, 23, 25, 27, 30 सितंबर और 02 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

    • पटना - मालदा टाउन एक्सप्रेस (13416): 21, 24, 26, 28 सितंबर और 01, 03 अक्टूबर को नहीं चलेगी।

    • मालदा - आनंद विहार एक्सप्रेस: 25 सितंबर और 02 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

    • आनंद विहार - मालदा एक्सप्रेस: 26 सितंबर और 03 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

    • मालदा - नई दिल्ली एक्सप्रेस: 22, 26, 29 सितंबर और 03 अक्टूबर को नहीं चलेगी।

    • नई दिल्ली - मालदा एक्सप्रेस: 20, 24, 27 सितंबर और 01 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।

    यात्री ध्यान दें: लंबी दूरी की यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या NTES ऐप पर अपनी ट्रेन का करंट स्टेटस अवश्य चेक कर लें।