Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पहले पति ने बोला तीन बार तलाक, फिर बच्चों सहित महिला को घर से बाहर निकाला, एक महीने बाद भी दर्ज नहीं हुआ केस

    By Kaushal Kishore MishraEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 21 Sep 2023 01:29 PM (IST)

    बिहार के भागलपुर से तीन तलाक का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है पति ने एक महीने पहले तीन तलाक बोलने के बाद महिला को मार-पीटकर घर से निकाल दिया था। ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    HighLights

    1. महिला थाने में 16 अगस्त को महिला ने पति के विरुद्ध दी थी केस दर्ज करने की अर्जी
    2. तीन बार तलाक बोल घर से मारपीट कर निकाल बाहर किया था पति

    जागरण संवाददाता, भागलपुर : बिहार के कजरैली थानाक्षेत्र के सिमरिया निवासी हुस्न आरा को एक माह की लंबी दौड़ बाद भी अबतक न्याय नहीं मिला है। महिला थाने की चक्कर लगा-लगा थक गई लेकिन अबतक उसकी दी गई अर्जी पर केस दर्ज नहीं किया गया। वह मां के साथ महिला थाने की दौड़ लगा-लगा थक गई है।

    हुस्न आरा की हिम्मत अब जवाब देने लगी है। कजरैली थाने में उसे यह कहकर उसे महिला थाने भेज दिया गया था कि वह महिला थाने में ही केस दर्ज कराए। तीन तलाक का मामला महिला थाने में ही दर्ज होगा।

    पति के बजाय पत्नी को मिली फटकार

    बता दें कि उसकी अर्जी पर केस दर्ज करने के बजाय महिला थाने से उसके पति को कॉल करके यह जानकारी दे दी गई कि उसके विरुद्ध केस दर्ज करने की अर्जी दी गई है। वह थाने पहुंच कर अपना पक्ष रखे। फिर हुस्न आरा का पति महिला थाने पहुंचा।

    पति से क्या पूछताछ हुई यह हुस्न आरा को पता नहीं लेकिन हुस्न आरा को थाने में फटकार जरूर मिल गई कि उसका केस महिला थाने में नहीं कजरैली थाने में होगा या वह कोर्ट जाकर केस दर्ज कराए।

    हुस्न आरा के साथ हुई मारपीट और पति की तरफ से तीन तलाक बाेल घर से निकाल बाहर करने मामले में केस के लिए दी गई अर्जी की जानकारी पर अब उसका पति रोज हुस्न आरा के मायके पहुंच नशे में गाली-गलौज और जान से मार डालने की धमकी देता है।

    खबरें और भी

    अब बड़े अधिकारियों से गुहार लगाने की बात

    हुस्न आरा ने कहा कि उस जैसी महिला का कजरैली थाने में केस नहीं लिया गया, उसका उसे मलाल नहीं है। लेकिन महिला थाने में महिला के साथ हो रही ज्यादती के बाद भी अबतक केस दर्ज नहीं करना बहुत पीड़ा दे रहा है। गुरुवार को वह मामले में न्याय के लिए वरीय पुलिस अधिकारी से गुहार लगाने की बात कही है।

    यह भी पढ़ें- Lalu Yadav: लालू यादव ने बेटे तेजप्रताप के साथ देखा 'लौंडा नाच', राजद नेताओं का वीडियो वायरल

    उसका कहना है कि वह इंसाफ के लिए सभी अधिकारियों के दरवाजे खटखटाएगी। हिम्मत नहीं हारेगी। मालूम हो कि 16 अगस्त 2023 की सुबह उसके पति ने बेरहमी से पीटा और तीन बार तलाक बोल घर से निकाल दिया था। पुलिस को उसने जानकारी दी थी कि उसका पति मुहम्मद महबूब हमेशा उसके साथ मारपीट करता रहता है।

    पहले भी मारपीट का मामला दर्ज

    पूर्व में 11 जुलाई 2023 को बेरहमी से मारपीट की थी। मारपीट के क्रम में उसके कलाई की हड्डी टूट गई थी। उक्त घटना की जानकारी कजरैली थाने में दी तो कजरैली पुलिस पहले तो पति को गिरफ्तार कर थाने लाई लेकिन गांव के मुखिया पति मुहम्मद जाहिद के कथित दबाव में पति को मुक्त कर दिया था।


    यह भी पढ़ें- Muzaffarpur: पुलिस गाड़ी ने इंटर के छात्र को रौंदा, हालत गंभीर; शोर मचाने के बावजूद वाहन लेकर भाग निकला चालक 

    उक्त घटना के बाद पति उसे और ज्यादा प्रताड़ित करने लगा था। उसे तलाक देने के बाद घर से ही दो बच्चे समेत बाहर कर चुका है।