Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Vikramshila Setu Update: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सितंबर से नवंबर तक बंद रहेगा विक्रमशिला सेतु

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 12:59 AM (IST)

    विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज से 7 जून से हल्के वाहनों का परिचालन शुरू हो रहा है। सितंबर से नवंबर तक ट्रस ब्रिज निर्माण के लिए सेतु बंद रहेगा, जिसके ब ...और पढ़ें

    विक्रमशिला सेतु। फोटो जागरण

    विक्रमशिला सेतु। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बिहपुर (भागलपुर)। विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज से सात जून से हल्के वाहनों का परिचालन शुरू हो रहा है। राज्य के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने भागलपुर-नवगछिया को जोड़ने वाले 'लाइफलाइन' के फिर से 'जिंदा' होने पर मुहर लगा दी है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को स्वंय आकर सेतु पर निर्माण से लेकर आवागमन शुरू होने तक सभी परिस्थितयों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

    इसके बाद सरकार ने आमजन की सुविधा-सुरक्षा को ध्यान में रखकर सात जून से बेली ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में मंत्री भी सीएम के साथ मौजूद रहे।

    मंत्री ने बताया कि फिलहाल बेली ब्रिज पर छोटी गाड़ियों का परिचालन होगा। ओवरलोड गाड़ियों का परिचालन नहीं होगा। अगले माह श्रावणी मेला के कारण सेतु पर आवागमन का भारी दबाव रहेगा। मानसून सीजन में बाढ़ भी संभावित है।

    सितंबर से ट्रस ब्रिज पर शुरू होगा काम 

    ऐसे में विक्रमशिला पुल पर एक बार फिर 15 सितंबर से ट्रस ब्रिज की अत्याधुनिक तकनीकों के साथ काम शुरू होगा। 30 नवंबर से सभी छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा।

    मंत्री ने कहा कि सितंबर से नवंबर के बीच विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बंद रहेगा। ट्रस ब्रिज बनाने से पहले सेतु के तीन क्षतिग्रस्त स्लैब को काटकर हटाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि विक्रमशिला देश का दूसरा सेतु है, जिस पर बेली ब्रिज का निर्माण हुआ है। इससे पहले लद्दाख में पुल पर बेली ब्रिज का निर्माण सेना की ओर से किया गया था।

    राज्य के सभी पुल-पुलियों की समीक्षा कर रही सरकार

    पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य भर में सभी पुल-पुलियों की स्थिति की सरकार ने समीक्षा कर रही है। जिस पुल-पुलिया की मेंटनेस की जरूरत है, उसे ससमय कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में पुलों की सुरक्षा को लेकर बहुआयामी-अत्याधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर अभी काम चल रहा है। जल्द ही इसका बेहतर परिणाम सबके सामने होगा।

    यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु अपडेट : ढाई टन की स्कार्पियो 20–30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरी, बेली ब्रिज का हुआ ट्रायल सफल

    खबरें और भी