Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, बुधवार से शुरू हो सकता है काम

    Updated: Mon, 11 May 2026 08:02 PM (IST)

    विक्रमशिला सेतु पर आवागमन बहाल करने के लिए बेली ब्रिज का निर्माण कार्य बुधवार से शुरू होने की प्रबल संभावना है। ...और पढ़ें

    जल्द शुरू होगा बेली ब्रिज निर्माण। (जागरण)

    जल्द शुरू होगा बेली ब्रिज निर्माण। (जागरण)

    HighLights

    1. विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण बुधवार से संभव।

    2. आईआईटी विशेषज्ञ और बीआरओ टीमें तैयारी में जुटीं।

    3. क्षतिग्रस्त सेतु पर आवागमन बहाली से लोगों को राहत।

    जागरण संवाददाता, भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने से ठप पड़े आवागमन को बहाल करने की दिशा में अब तेजी से पहल शुरू हो गई है।

    भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले इस महत्वपूर्ण पुल पर अस्थाई राहत के तौर पर बेली ब्रिज निर्माण का कार्य बुधवार से आरंभ होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन और तकनीकी एजेंसियां युद्धस्तर पर इसकी तैयारी में जुट गई हैं।

    भागलपुर पहुंच रही विशेषज्ञों की टीम

    जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मंगलवार की शाम तक विभिन्न राज्यों से आईआईटी की सभी तकनीकी टीमें भागलपुर पहुंच जाएंगी। पुल निर्माण और स्ट्रक्चरल सेफ्टी के विशेषज्ञ पूरे प्रोजेक्ट की तकनीकी निगरानी करेंगे।

    सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड, पूर्वोत्तर और मध्य भारत से विशेषज्ञ अभियंताओं को बुलाया गया है, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न रह जाए। यह टीम सेतु की वर्तमान स्थिति का आकलन कर बेली ब्रिज के निर्माण की अंतिम रूपरेखा तैयार करेगी।

    बीआरओ ने शुरू की तैयारी

    सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने भी भागलपुर में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बेली ब्रिज निर्माण के लिए प्रारंभिक कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल निर्माण में प्रयुक्त होने वाला भारी स्टील स्ट्रक्चर और अन्य आवश्यक सामग्री भी जल्द भागलपुर पहुंचने वाली है।

    खबरें और भी

    जानकारी के मुताबिक बेली ब्रिज का निर्माण आईआईटी विशेषज्ञों और बीआरओ के संयुक्त समन्वय में किया जाएगा। तकनीकी परीक्षण, डिजाइन और लोड मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि सीमित समय में सुरक्षित आवागमन बहाल किया जा सके।

    लोगों की उम्मीदें फिर जागीं

    विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद भागलपुर और नवगछिया के बीच जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोजमर्रा की आवाजाही पर इसका व्यापक असर पड़ा है। ऐसे में बेली ब्रिज निर्माण की खबर से लोगों में राहत और उम्मीद दोनों बढ़ी हैं।

    यह भी पढ़ें- भागलपुर में विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से चमकी नाव चालकों की किस्मत, हर रोज 15 से 20 हजार की कमाई