भागलपुर में 16 दिन बाद आपस में जुड़े विक्रमशिला सेतु के हिस्से, बेली ब्रिज बना सहारा
विक्रमशिला सेतु के दोनों हिस्से 16 दिनों बाद बेली ब्रिज की मदद से जुड़ गए हैं। जिलाधिकारी के अनुसार, 5 जून तक इस पर छोटे वाहनों और पैदल यात्रियों का प ...और पढ़ें

भागलपुर में 16 दिन बाद आपस में जुड़े विक्रमशिला सेतु के हिस्से, बेली ब्रिज बना सहारा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भागलपुर। विक्रमशिला सेतु के दोनों हिस्से 16 दिनों के बाद आपस में जुड़ गए हैं। विक्रमशिला सेतु को आपस में जोड़ने में बेली ब्रिज सहारा बना है। सोमवार की रात विक्रमशिला सेतु के दोनों हिस्सों को जोड़कर बेली ब्रिज के गर्डर को इंस्टॉल कर दिया गया।
विक्रमशिला सेतु के दोनों हिस्सों को जोड़ने के लिए गर्डर को धकेल कर आगे बढ़ाया गया। सोमवार की रात तक 50 मीटर लंबा और पांच मीटर चौड़ा गर्डर को दोनों हिस्सों पर चढ़ा के दोनों हिस्सों को जोड़ दिया या। दोनों हिस्सों को जोड़ने के बाद बेली ब्रिज पर यात्रियों के आवागमन के लिए लोहे की राइडिंग तैयार होगा।
बीआरओ के अनुसार, 35 मीटर लंबा गर्डर का काम पूरा करने के बाद सेतु के दो अन्य हिस्सों में गर्डर को इंस्टाल करने की योजना पर काम किया जाएगा। इसके पहले तैयार बेली ब्रिज पर डेस्क व रेंप तैयार किया जाएगा, जिस पर गाड़ियों का परिचालन होगा।
इसके बाद बेली ब्रिज के उत्तर की दिशा में जहां स्लैब कमजोर है, वहां 12 मीटर का और गिरे हुए स्लैब के दक्षिण की दिशा में जहां एक स्लैब कमजोर है वहां 24 मीटर का बेली ब्रिज बनेगा। बेली ब्रिज के निर्माण जारी रहने तक सेतु पर अवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।
खबरें और भी
दूसरी ओर, तीसरे बेली ब्रिज के निर्माण में तीन से चार दिन का वक्त लगेगा। दो दिन बाद दूसरे और तीसरे बेली ब्रिज का काम शुरू होगा। बीआरओ के अनुसार, बेली ब्रिज के बीच का हिस्सा एक-डेढ़ फीट ऊंचा रहेगा। दोनों तरफ बेली ब्रिज का पहुंच पथ रहेगा।
साथ ही बताया कि 20-25 टन वाहन क्षमता वाला ही बेली ब्रिज तैयार किया गया। इससे छोटे वाहन ही चल सकेगा। जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी का कहना है कि पांच जून तक विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज से परिचालन शुरू किया जाएगा। इसके पूर्व सारे बेली ब्रिज तैयार कर लिया जाएगा।
बीआरओ की टीम विक्रमशिला सेतु पर तीन बेली ब्रिज तैयार कर रही है। इनमें से एक बेली ब्रिज का इंस्टॉलेशन कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष दो ब्रिज का निर्माण तेजी से जारी है।
उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक सभी बेली ब्रिज तैयार कर लिए जाएंगे। फिलहाल, इनके माध्यम से पैदल यात्रियों और छोटी गाड़ियों के आवागमन की अनुमति दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- विक्रमशिला सेतु पर 5 जून से खुलेगा बेली ब्रिज, गोड्डा-संताल की उत्तर बिहार से कनेक्टिविटी होगी आसान
यह भी पढ़ें- भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पथ से लिया सबक, अब लोहिया पुल के फिटनेस की होगी तकनीकी जांच