विक्रमशिला सेतु पर 5 जून से खुलेगा बेली ब्रिज, गोड्डा-संताल की उत्तर बिहार से कनेक्टिविटी होगी आसान
भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे गोड्डा सहित संताल परगना के लोगों को उत्तर बिहार आने-जाने में हो रही ...और पढ़ें

विक्रमशिला सेतु पर 5 जून से खुलेगा बेली ब्रिज, गोड्डा-संताल की उत्तर बिहार से कनेक्टिविटी होगी आसान

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, गोड्डा। आने वाले कुछ दिनों में गोड्डा सहित संताल परगना के लोगों को उत्तर बिहार व सीमांचल आने जाने में सहूलियत हो सकती है। ज्ञात हो कि बीते तीन-चार मई की रात भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का लगभग 34 मीटर स्लैब पीलर नंबर 133 ध्वस्त होकर गंगा में समा गया था।
तब से लेकर आज तक गोड्डा सहित संताल परगना के लोगों को उत्तर बिहार व सीमांचल जाने व आने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़े व अन्य वाहन रूट डायवर्ट कर मुंगेर, हाथीदाह से लेकर फरक्का ब्रिज से काफी घुमकर उत्तर बिहार जा रहे हैं।
इस बीच राहत की खबर यह है कि भागलपुर प्रशासन ने लोगों को आश्वस्त किया है कि भागलपुर विक्रमशिला पुल पर बेली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। टूटे हुए भाग के पास बेली ब्रिज के उपकरण इंस्टाल कर दिए गए हैं और कार्य जारी है।
इसके अलावा पुल पर दो और बेली ब्रिज बनना है, जिस पर काम होना है। भागलपुर प्रशासन ने लोगों से कहा है कि पूरी उम्मीद है कि पांच जून तक छोटे वाहनों के लिए बेली ब्रिज से आवागमन शुरू हो जाएगा। इसके लिए बीआरओ की टीम लगी हुई है।
खबरें और भी
यदि यहां से छोटे व हल्के वाहनों के लिए बेली ब्रिज से परिचालन शुरू होता है, तो भागलपुर के अलावा झारखंड के खासकर संताल परगना के पांच जिलों गोड्डा, दुमका, साहेबगंज, देवघर व पाकुड़ के लोगों को उत्तर बिहार व सीमांचल जाने में काफी सहूलियत होगी।
ये लोग अपने निजी वाहन या किराए के चार पहिया वाहनों से सफर करते हैं। हर दिन गोड्डा सहित संताल परगना के अन्य जिलों से हजारों चार पहिया वाहन और दोपहिया वाहन विक्रमशिला सेतु को पार कर उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में जाते हैं।
इसके साथ ही हजारों दोपहिया वाहन भी हर दिन संताल परगना से उत्तर बिहार जाते हैं। विक्रमशिला पुल पर बन रहे बेली ब्रिज के पांच जून तक छोटे वाहनों के लिए खोलने की बात भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा कही गई है, जिससे संताल परगना के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
माना जा रहा है कि इसके चालू होने से वर्षा तक बेली ब्रिज से छोटे वाहन चलेंगे, जबकि भारी वाहन हाथीदाह होकर उत्तर बिहार घुमकर जा रहे हैं। वर्तमान में छोटे वाहन मुंगेर पुल होकर जा रहे हैं।
इस बाबत शहर के एक वाहन मालिक ने कहा कि गोड्डा शहर व आसपास से प्रतिदिन करीब डेढ़ से दो सौ वाहन उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों सहित सीमांचल आते-जाते हैं। विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने से काफी घुमकर मुंगेर होकर जाना पड़ रहा है और जाम अलग समस्या है।
उन्होंने कहा कि पांच जून को विक्रमशिला पुल को बेली ब्रिज से छोटे वाहनों के चालू करने की बात से वे लोग काफी खुश हैं। इससे उन्हें काफी राहत मिलेगी और जरूरतमंद लोग आ जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें- भागलपुर: विक्रमशिला सेतु पथ से लिया सबक, अब लोहिया पुल के फिटनेस की होगी तकनीकी जांच
यह भी पढ़ें- भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटने का असर, बांका में सब्जियां हुई महंगी; चेक करें लेटेस्ट रेट