भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटने का असर, बांका में सब्जियां हुई महंगी; चेक करें लेटेस्ट रेट
भागलपुर में विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने से बांका की सब्जी मंडियों पर असर पड़ा है। गंगापार से आने वाली सब्जियों के दाम 5-10 रुपये प्रति किलो तक ...और पढ़ें

भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटने का असर, बांका में सब्जियां हुई महंगी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, बांका। भागलपुर स्थित विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने का असर अब बांका की सब्जी मंडियों पर भी दिखने लगा है। गंगापार नवगछिया, बिहपुर सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाली सब्जियों के दाम में पांच से दस रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो गई है।
हालांकि, बांका जिला सब्जी उत्पादन के मामले में काफी हद तक आत्मनिर्भर है, लेकिन कुछ मौसमी सब्जियों की आपूर्ति गंगापार क्षेत्रों से होने के कारण बाजार प्रभावित हुआ है।
नवगछिया और आसपास के इलाकों से बांका में परवल, ककड़ी, खीरा और करैला की बड़ी मात्रा में आपूर्ति होती रही है, लेकिन इस बार विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त होने से परिवहन प्रभावित हुआ है, जिससे इन सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं।
थोक सब्जी विक्रेता बंटी कुमार ने बताया कि लगन के मौसम के कारण पहले से ही कीमतें बढ़ी हुई हैं। इसके अलावा जिले में कई जगहों पर यज्ञ, भागवत कथा और अन्य धार्मिक आयोजनों के चलते सब्जियों की खपत भी बढ़ गई है।
उन्होंने बताया कि बढ़ती मांग और परिवहन बाधित होने से बाजार में सब्जियों के दाम चढ़ाव पर हैं। हालांकि बांका जिले में अधिकांश सब्जियों की खेती होती है, लेकिन बलुआही मिट्टी नहीं होने के कारण परवल, ककड़ी और खीरा की पैदावार सीमित है।
खबरें और भी
इंग्लिशमोड़ क्षेत्र में खीरा की अच्छी खेती होती है, जहां से दूसरे जिलों में भी इसकी आपूर्ति की जाती है। वहीं जयपुर क्षेत्र में टमाटर की खेती अधिक होती है। शहर से सटे बेलाटीकर, दुधारी, विषहारा और कल्याणपुर गांवों में भी बड़े पैमाने पर सब्जी उत्पादन होता है।
वर्तमान सब्जी दर
- परवल : 20 रुपये प्रति किलो
- करैला : 30 रुपये प्रति किलो
- कुंदरी : 30 रुपये प्रति किलो
- बंधा गोभी : 35 रुपये प्रति किलो
- फूल गोभी : 40 से 50 रुपये प्रति फूल
- टमाटर : 40 रुपये प्रति किलो
- कद्दू : 15 से 20 रुपये प्रति पीस
- झिंगली : 25 रुपये प्रति किलो
- परोल : 25 रुपये प्रति किलो
यह भी पढ़ें- इंटरसिटी, फरक्का व विक्रमशिला एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें विलंब, गर्मी में जमालपुर रेलवे जंक्शन पर यात्री रहे परेशान